'लागल-लागल झुलनियां में धक्का, बलम कलकत्ता चला'..., लालू यादव ने अपने पुराने अंदाज में किसपर साधा निशाना? मुस्कुराने लगे राहुल-तेजस्वी

Rahul Gandhi Vote Adhikar yatra: बिहार के सासाराम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के 'वोटर अधिकार रैली'में लालू यादव एक बार फिर पुराने अंदाज में नजर आए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Health Concerns for Lalu Yadav: AIIMS Delhi Visit on Cards Amid Sugar Level Spike
Lalu Yadav | Image: Republic Digital

Rahul Gandhi Vote Adhikar yatra: बिहार के सासाराम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के 'वोटर अधिकार रैली'में लालू यादव एक बार फिर पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने करीब डेढ़ मिनट तक का भाषण दिया, लेकिन उसी में उन्होंने अपने लहजे से महफिल लूट ली।

आपको बता दें कि लालू यादव को शुरुआत से ही मजेदार भाषण देने के लिए जाना जाता है। उनकी सिर्फ बातें नहीं, बल्कि उनका अंदाज भी लोगों में लोकप्रिय हो जाता है। 'वोटर अधिकार रैली' के मंच से लालू यादव ने जो कहा, उसे सुनकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भी अपनी हंसी छुपा नहीं सके।

क्या बोले लालू यादव?

लालू यादव ने कहा, 'चोरों को हटाइए, बीजेपी को भगाइए। किसी भी कीमत पर भाजपा जो चोरी करता है आने नहीं दीजिए। सबलोग एक हो जाइए। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सभी मिलकर एकजुट होकर इसको उखाड़ फेंकिए। लोकतंत्र मजबूत होने दीजिए। लागल-लागल झुलनियां में धक्का, बलम कलकत्ता चला।'

लालू यादव पर टिकीं निगाहें

सासाराम में लालू यादव ने जैसे ही माइक पकड़ा, उन्हें पुराने अंदाज में देखकर जनता भी खुश हो गई। उनके चुटकीले अंदाज को सुनकर राहुल गांधी भी मुस्कुराने लगे। वहीं, तेजस्वी यादव ने भी महसूस किया कि लालू यादव अभी भी जनता पर अपनी पकड़ रखते हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना तो साधा, लेकिन इस अंदाज में बोला कि जनता भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाई।

Advertisement

इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह संविधान को बचाने की लड़ाई है। आज बीजेपी संविधान को बिगाड़ने की कोशिश कर रही। एक विधानसभा में 1 लाख से ज्यादा वोट चोरी हुआ।

ये भी पढ़ेंः ना कोई पक्ष, ना विपक्ष-सब समकक्ष...वोट चोरी पर EC का जवाब

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड