Bihar Mantrimandal 2025: पटना से 3 तो बेगूसराय से 2... बिहार में किस जिले को मिले कितने मंत्री, NDA ने कैबिनेट में कैसे साधा जातीय समीकरण?

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण
नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण | Image: Republic

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि शपथ लेने वाले मंत्रियों में कौन-किस जिले से है और ये नेता किस जाति से संबंध रखते हैं। आपको बता दें कि मंत्रियों के शपथ लेने के बाद ये तो साफ हो गया है कि उनके सेलेक्शन में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है।

कौन-किस जिले से?

BJP के कोटे से कौन-कौन?

  • सम्राट चौधरी - कुशवाहा - मुंगेर
  • विजय सिन्हा - लखीसराय - भूमिहार 
  • दिलीप जायसवाल - वैश्य - किशनगंज 
  • मंगल पांडे - ब्राह्मण - सिवान 
  • नितिन नवीन - कायस्थ  - पटना 
  • सुरेंद्र मेहता - कुशवाहा - बेगूसराय 
  • संजय टाइगर - राजपूत - आरा 
  • लखेंद्र पासवान- पासवान - वैशाली 
  • श्रेयसी सिंह - राजपूत - जमुई 
  • अरुण शंकर प्रसाद-  सुढी- मधुबनी-
  • राम कृपाल यादव - यादव - पटना 
  • रमा निषाद - मल्लाह- मुजफ्फरपुर 
  • नारायण शाह - बनिया-  चंपारण 
  • प्रमोद कुमार चंद्रवंशी - अति पिछड़ा - औरंगाबाद

जदयू के कोटे से कौन-कौन?

Advertisement
  • नीतीश कुमार - कुर्मी - नालंदा 
  • अशोक चौधरी- दलित - पटना 
  • लेशी सिंह- राजपूत - पूर्णिया 
  • सुनील कुमार- दलित - गोपालगंज 
  • विजेंद्र यादव- यादव- सुपौल 
  • श्रवण कुमार- कुर्मी - नालंदा 
  • विजय चौधरी- भूमिहार- समस्तीपुर 
  • मदन साहनी- मल्लाह - दरभंगा 
  • जमा खान- मुस्लिम- कैमूर

एलजेपी के कोटे से कौन-कौन?

  • संजय पासवान -  पासवान- बेगूसराय 
  • संजय सिंह - राजपूत - वैशाली

हम के कोटे से कौन?

Advertisement
  • संतोष कुमार सुमन - दलित - गया

RLM के कोटे से कौन?

  • दीपक प्रकाश - कुशवाहा - नॉन इलेक्टेड

किस जाति से कितने मंत्री?

  • राजपूत - 4 
  • भूमिहार - 2
  • ब्राह्मण - 1
  • कायस्थ - 1 
  • कुशवाहा - 3
  • कुर्मी - 2 
  • वैश्य - 2 
  • यादव - 2 
  • मुस्लिम - 1 
  • मल्लाह - 2 
  • दलित- 5 
  • EBC - 1

PM मोदी ने डिप्टी सीएम के नामों का भी किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए बिहार के दोनों डिप्टी सीएम के नामों का भी ऐलान कर दिया। उन्होंने लिखा, "सम्राट चौधरी जी और विजय सिन्हा जी को बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनने पर बधाई। दोनों नेताओं ने लोगों की सेवा करने के लिए जमीनी स्तर पर बहुत काम किया है। उन्हें शुभकामनाएं।"

उन्होंने नीतीश कुमार को बधाई भी दी। पीएम ने एक्स पर लिखा, "बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं। यह एक शानदार टीम है, जिसमें समर्पित नेता हैं, जो बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

ये भी पढ़ेंः BJP के 14, JDU के 8 तो चिराग और मांझी के कितने? नीतीश कुमार के साथ इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें पूरी LIST

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड