CM नीतीश के बेगूसराय पहुंचने से पहले हेलीपैड कैंपस में घुसा सांड, पुलिसकर्मियों को भी दौड़ाया; देखिए LIVE VIDEO

बिहार के बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने से पहले हेलीपैड कैंपस में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

बिहार के बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने से पहले हेलीपैड कैंपस में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि हेलीपैड कैंपस में घुसकर सांड ने पुलिसकर्मियों को भी दौड़ा दिया।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपनी 'समृद्धि यात्रा' के तीसरे चरण के दौरान बेगूसराय में रिलायंस इंडस्ट्रीज के 'कैम्पा कोला बॉटलिंग प्लांट' की आधारशिला रखेंगे, जो जिले में एक बड़े औद्योगिक निवेश का प्रतीक है।

2005 में न्याय यात्रा से समृद्धि यात्रा की शुरुआत

समृद्धि यात्रा की शुरुआत 16 जनवरी 2026 को पश्चिम चंपारण से हुई थी, लेकिन बजट सत्र के कारण इसे बीच में स्थगित करना पड़ा था। अब तीसरे चरण में यह यात्रा कोसी-सीमांचल के पिछड़े इलाकों पर केंद्रित है। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब नीतीश कुमार राज्यसभा जाने वाले हैं। लेकिन बिहार में विकास की गति को बनाए रखने और योजनाओं की निगरानी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता साफ दिख रही है। सीएम नीतीश ने सबसे पहले साल 2005 में न्याय यात्रा से इस परंपरा की शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ेंः 'भारत के आगे गिड़गिड़ा रहा अमेरिका', रूसी तेल को लेकर ईरान का तंज

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड