Advertisement

Updated April 18th, 2024 at 17:05 IST

बिहार में तेजस्वी की सभा में गाली ने लगाई 'सियासी आग'! चिराग ने दिखाई समझदारी तो भड़के सम्राट चौधरी

तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में RJD कार्यकर्ता ने चिराग पासवान की मां के लिए अपशब्द का प्रयोग किया तो डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कड़ी कार्रवाई की बात कही।

Reported by: Rupam Kumari
Samrat Choudhary, Chirag Paswan & Tejashwi Yadav
सम्राट चौधरी, चिराग पासवान और तेजस्वी यादव | Image:ANI/PTI
Advertisement

Chiraj Paswan VS Tejashwi Yadav लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों की ओर से जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस दौरान राजनीति भाषा की मर्यादा भी टूट रही है। जमुई में तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में RJD कार्यकर्ता ने चिराग पासवान की मां के लिए गाली जैस अपशब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद बिहार के सियासी गलियारों में राजनीति गरमा गई। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से लेकर जीतन राम मांझी तक RJD पर हमलावर हो रहे हैं।

बिहार के जमुई में RJD नेता तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था।  गुरुवार को चुनावी रैली के दौरान आरजेडी के मंच से लोजपा (रामविलास) नेता चिराग पासवान की मां को गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चुनावी सभा में मौजूद  RJD कार्यकर्ताओं ने चिराग की मां के लिए अपशब्द कहें। अब इसे लेकर विपक्ष तेजस्वी यादव से सवाल पूछ रही है।

Advertisement

विजय सिन्हा ने RJD की मानसिकता पर उठाया सवाल

तेजस्वी यादव की सभा में कथित तौर पर चिराग पासवान को गाली देने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीति का इस स्तर पर जाना, उनकी मानसिकता और संस्कार को दर्शाता है। जो हुआ वो नहीं होना चाहिए  था। 

Advertisement

सम्राट चौधरी ने चुन-चुन कर कार्रवाई की कही बात

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कार्रवाई की भी बात कही।सम्राट चौधरी ने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के दलितों के मसीहा स्वर्गीय रामविलास पासवान की पत्नी और चिराग पासवान की माता को जिस तरह गालीगलोज RJD द्वारा किया जा रहा है ये अशोभनीय है। इस पर जरूर कार्रवाई होगी। चुन-चुन कर कार्रवाई की जाएगी ये कंफर्म करता हूं।  जो गाली देने वाले लोग हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा।

 हर अपमान का बदला बिहार की जनता लेगी-जीतन राम मांझी

तेजस्वी यादव की सभा में चिराग पासवान को गाली देने की खबर पर बिहार के पूर्व CM और 'हम' पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी ने X पर पोस्ट लिखकर RJD पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा,अभी तक तो राजद के गुंडे कैमरे के पीछे दलितों पर हमले करते थे,हमारे आबरू के साथ खिलवाड़ करते थे पर जमुई की सभा में तो तेजस्वी यादव के इशारे पर चिराग पासवान जी जैसे दलित नेता को मां बहन की गाली दी गई जो शर्मनाक है। तेजस्वी जी आपके हर अपमान का बदला बिहार की जनता चुनाव के दिन लेगी

Advertisement

चिराग पासवान ने तेजस्वी पर उठाया सवाल

लोकसभा चुनाव 2024 में हाजीपुर से NDA उम्मीदवार चिराग पासवान ने भी इसपर रिएक्शन देते हुए कहा कि ये मेरे लिए बहुत दुखी करने वाला विषय है, मुझे इससे बहुत पीड़ा हो रही है। मैं हमेशा से राजनीति में शब्दों की मर्यादा का पक्षधर रहा हूं। मैं अगर तेजस्वी जी की जगह होता और कोई उनके परिवार को ऐसे गाली देता तो मैं मुंहतोड़ जवाब देता, उसी वक्त देता, राजनीति एक तरफ, मेरे लिए आदरणीय राबड़ी देवी जी भी मेरी ही मां हैं और में कतई फर्क नहीं करूंगा उनमे और अपनी मां में।

यह भी पढ़ें: 'राबड़ी देवी भी मां...', तेजस्वी की सभा में गाली पड़ने पर चिराग पासवान ने जो कहा, RJD को लगेगी मिर्ची

Advertisement

 

Advertisement

Published April 18th, 2024 at 16:53 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

23 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo