अपडेटेड 1 May 2024 at 18:37 IST
'पुष्पा-पुष्पा', Pushpa 2 के पहले गाने ने आते ही मचाया धमाल, देख लोग बोले- फायर हैं...
Pushpa 2 Song: 'पुष्पा पुष्पा' के लिरिकल वीडियो को 6 भाषाओं में रिलीज किया है, जिसमें हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषा शामिल है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Pushpa 2 First Song: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा: द रूल इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक हैं। मूवी इस साल 15 अगस्त पर सिनेमाघरों में धमाका मचाएगी। इस बीच फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज (1 मई) को फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है।
पुष्पा 2 का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' आज शाम रिलीज कर दिया गया है। इसमें पुष्पा बने अल्लू अर्जुन 'पुष्पा पुष्पा' की रट पर अपना हुक स्टेप सिग्नेचर स्टाइल करते नजर आए। आते ही चारों ओर यह गाना छा गया है।
पहले गाने का लिरिकल वीडियो रिलीज
हालांकि अभी मेकर्स ने ‘पुष्पा पुष्पा’ गाने का लिरिकल वीडियो ही जारी किया है। फैंस को वीडियो सॉन्ग के लिए अभी और इंतजार करना होगा। फिर भी इस लिरिकल सॉन्ग ने आते ही पूरे इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। कुछ ही मिनटों में व्यूज मिलियन में पहुंचने लगे हैं।
बता दें कि 'पुष्पा पुष्पा' के लिरिकल वीडियो को 6 भाषाओं में रिलीज किया है, जिसमें हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषा शामिल है।
Advertisement
वैसे मेकर्स ने बीते दिन ही अनाउंस कर दिया था कि आज यानी एक मई को पुष्पा के पहले गाने का लिरिकल वीडियो जारी किया जाएगा, जिसके बाद इसके लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। तब से ही लोग शाम होने का इंतजार कर रहे थे। अब उनका ये इंतजार आखिरकार खत्म हुआ।
फैंस ने लुटाया खूब प्यार
फैंस को पुष्पा 2 के पहले सॉन्ग का लिरिकल वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वो इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, "पुष्प राज का हुक स्टेप इंटरनेट पर राज करने वाला है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "पुष्पा राज झुकेगा नहीं...फ्लावर नहीं, फायर है।" एक और यूजर ने कहा, "ये क्या देख लिखा...रोंगटे खड़े हो गए...हरगिज झुकेगा नहीं...।"
Advertisement
सुकुमार के डायरेक्शन में बन रहीं पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना के अलावा फहद फासिल भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है। वहीं 15 अगस्त 2024 को फिल्म रिलीज होने को तैयार है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 1 May 2024 at 18:37 IST