माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद धमकियों का सिलसिला जारी, जेलर के बाद अब BJP नेता को धमकाया
UP News: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद धमकियों का सिलसिला जारी है। जेलर के बाद अब BJP नेता को धमकाया गया है।
- भारत
- 2 min read

दिनेश शर्मा
UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत मामले में जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को धमकी के बाद अब भाजपा नेता मुदित शर्मा को धमकी मिलने की बात सामने आई है, जिससे पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। धमकी के बाद भाजपा नेता के होश उड़ गए हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये है मामला
दरअसल, शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले मुदित शर्मा भाजपा में क्षेत्रीय एवं कानून प्रकोष्ठ के सह संयोजक हैं। वह पेशे से अधिवक्ता भी हैं। उन्होंने पुलिस शिकायत के दौरान बताया कि 5 अप्रैल को सुबह 10:21, 10: 22 और 10: 27 मिनट पर यानी तीन बार उनके पास वॉट्सऐप कॉल आया, जिस पर कॉलर ने भाजपा नेता का नाम पता बताते हुए कहा कि 'तुम्हारा नाम हिन्दू आतंकवादी के संगठन के तौर पर निकला है। हमारे अतीक और मुख्तार भाईजान की हत्या में तुम्हारे शहर के पंडितों का हाथ है। हम लोग तुम सभी को बता रहे हैं, हमारे निशाने पर तुम लोग हो, तेरे घर की लोकेशन हमारे पास है।
15 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम
साल 1963 में एक प्रभावशाली परिवार में जन्मे मुख्तार अंसारी ने राज्य में पनप रहे सरकारी ठेका माफियाओं में खुदको और अपने गिरोह को स्थापित करने के लिए अपराध की दुनिया में प्रवेश किया। साल 1978 की शुरुआत में महज 15 साल की उम्र में अंसारी ने अपराध की दुनिया में कदम रखा। अंसारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत गाजीपुर के सैदपुर थाने में पहला मामला दर्ज किया गया था। अगले एक दशक में वह अपराध की दुनिया में कदम जमा चुका था और उसके खिलाफ जघन्य अपराध के तहत कम से कम 14 और मामले दर्ज हो चुके थे।
Advertisement
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में शरद पवार को लगेगा बड़ा झटका! बहू के लिए BJP में वापस आ सकते हैं एकनाथ खडसे