महाराष्ट्र में शरद पवार को लगेगा बड़ा झटका! बहू के लिए BJP में वापस आ सकते हैं एकनाथ खडसे

Maharashtra News: NCP शरद पवार गुट के नेता एकनाथ खडसे जल्द ही BJP में शामिल हो सकते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Eknath Khadse
Eknath Khadse | Image: PTI

Maharashtra News: NCP शरद पवार गुट के नेता एकनाथ खडसे जल्द ही BJP में शामिल हो सकते हैं। शरद पवार की पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। आपको बता दें कि एकनाथ खडसे महाराष्ट्र में बीजेपी के फाउंडर नेताओं में से एक हैं। वो बीजेपी ने नाराज होकर NCP में चले गए थे।

बहू को बीजेपी ने दिया है टिकट

महाराष्ट्र मे एकनाथ खडसे बड़े OBC नेता हैं। उनकी बहू रक्षा गोडसे को बीजेपी ने रावेर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि खडसे 2-3 दिनों में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि अगर वो बीजेपी में वापस लौटते हैं तो ये शरद पवार के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

ED की कार्रवाई का सामना कर रहे थे खडसे

एकनाथ खडसे के राजनीतिक सफर की शुरुआत बीजेपी से हुई थी। हालांकि, फडणवीस के साथ उनके मतभेद इतने बढ़ गए थे कि उन्होंने 3 जून 2016 को कैबिनेट छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने शरद पवार की पार्टी एनसीपी ज्वाइन की थी। पिछले दिनों पार्टी ने फैसला लिया था कि उन्हें रावेर सीट से उनकी बहू के खिलाफ मैदान में उतारा जाएगा, जिसके कारण उन्होंने रावेर सीट से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। आपको बता दें कि खडसे ने पवार की पार्टी उस वक्त ज्वाइन की थी, जब वो ईडी की कार्रवाई का सामना कर रहे थे।

अभी तक कोई बयान नहीं

आपको बता दें कि एकनाथ खडसे ने बीजेपी में वापस लौटने को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, उन्होंने इससे इनकार भी नहीं किया है। पार्टी के नेताओं की मानें तो खडसे का बीजेपी का काफी योगदान रहा है। ऐसे में वो वापस आते हैं तो पार्टी में उनका उसी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जाएगा। आपको बता दें कि खडसे महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य हैं और कई बार नेता विपक्ष भी रह चुके हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'जब महिला किसी पुरुष के साथ सोच-समझकर संबंध बनाती है तो...', रेप मामले में दिल्ली HC का बड़ा बयान

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड