बेगम का था किसी और से अफेयर,पता चला तो प्रेमी को बुलाया; फिर पति-पत्नी ने मिलकर उतार दिया मौत के घाट

Delhi News: सचिन की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने पति- पत्नी हाशिब खान और शबीना बेगम को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Youth killed in Delhi
सचिन की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने पति- पत्नी हाशिब खान और शबीना बेगम को गिरफ्तार किया है। | Image: Republic

साहिल भांबरी

Delhi News: दिल्ली पुलिस को 31 मार्च के दिन कनॉट प्लेस थाने में एक शिकायत मिली, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया सचिन नाम का लड़का गायब हो गया है। सचिन कनॉट प्लेस शिवजी स्टेडियम बस स्टैंड के पास बने जैन चावल वाला दुकान पर काम करता था।

पुलिस ने आनन फानन में सचिन के फोन को ट्रेस किया, कॉल डिटेल्स निकाला गया। मामले की जांच करने के बाद सचिन के फोन की आखिरी लोकेशन संगम विहार इलाके में पाई गई, जिसमें दो लोग संदिग्ध लगे। जिनके नाम हाशिब खान 31 साल और शमीना बेगम (पत्नी) है। पुलिस जब दोनों के घर पर गई, पूछताछ करने के बाद सचिन के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने सचिन के शव को डासना से बरामद किया है। शरीर पर चाकू से कई वार किए हुए थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक हाशिब खान और शमीना बेगम कपड़े का कारोबार करते हैं।

ये है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इनके बीच 2 लाख रुपए का लेन देन था। सचिन ने इनसे 2 लाख रुपए लिए हुए थे। उसमें से 1 लाख रुपए सचिन की मां ने इनको वापस दे दिए थे। मृतक सचिन का हाशिब की पत्नी शबीना बेगम के साथ अफेयर चल रहा था। इसी बात से नाराज हाशिब ने अपनी पत्नी शमीना बेगम पर दबाव बनाया और एक दिन दोनों ने मिलकर सचिन के हत्या की साजिश रच डाली और सचिन को घर पर बुलाकर उसको मौत के घाट उतार दिया। बॉडी को डासना में डंप कर दिया गया।

Advertisement

धमकी दे रहा था हाशिब खान

सचिन कनॉट प्लेस शिवजी स्टेडियम स्टैंड के पास बने जैन चावल वाला दुकान पर काम करता था और इससे पहले हाशिब खान और उसकी पत्नी शमीना बेगम के यहां काम करता था। पुलिस घर के आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है, जिससे ये साफ हो जाएगा कि सचिन की हत्या के पीछे और किस किस का हाथ है।

सचिन के भाई मोहित कुमार ने बताया 1 लाख रुपए के पैसों का लेन देन था। 50 हजार रुपए हमने ऑनलाइन भेज दिए थे। 50 हजार के आसपास नकद दिए थे। उसके बाद भी हाशिब खान धमकी दे रहा था कि सचिन दिल्ली में नजर न आ जाए।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः सोनिया, राहुल ना प्रियंका..अमेठी के रण में उतरेंगे रॉबर्ट वाड्रा? गांधी परिवार के दामाद ने दिए संकेत

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड