मुंबई BMW हिट एंड रन केस में पहली बड़ी कार्रवाई, आरोपी के पिता और ये शख्स गिरफ्तार

BMW Car Accident: वर्ली इलाके में रविवार सुबह एक BMW कार ने स्कूटी सवार एक दंपती को टक्कर मार दी। इस हिट एंड रन केस में स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई।

Follow : Google News Icon  

Mumbai Hit And Run Case: मुंबई के वर्ली में BMW हिट एंड रन केस में पुलिस ने पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह और कार में मौजूद उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी मिहिर शाह महज 24 साल का लड़का है। आरोपी लड़के की तलाश के लिए मुंबई पुलिस ने 6 टीमें बनाई हैं, जो अभी तक फरार है।

फिलहाल वर्ली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक रूप से ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस का सहयोग न करने और अन्य धाराओं के तहत दोनों को गिरफ्तार किया गया है। वर्ली पुलिस सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। हिट एंड रन की यह घटना रविवार सुबह 5:30 बजे की है। जब स्कूटी पर सवार पति-पत्नी वर्ली के एट्रिया मॉल के सामने से गुजर रहे थे। पुलिस के मुताबिक कार का शिकार हुए वर्ली कोलीवाडा इलाके में रहने वाले ये दंपत्ति ससून डॉक मछली लेने के लिए गए थे और जब वह मछली लेकर वापस आ रहे थे। उसी वक्त उनकी BMW ने पीछे से टक्कर मार दी। 

आरोपी का CCTV आया सामने

BMW हिट एंड रन से पहले आरोपी मिहिर शाह का एक CCTV सामने आया है। जिसमें वो कुछ लोगों के साथ जुहू के एक बार से निकलता हुआ नजर आ रहा है। मिहिर शाह रात करीब 1:45 बजे बार से निकला और मुंबई के मरीन ड्राइव की तरफ आया सुबह वर्ली में उसकी कार ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हालांकि CCTV में मिहिर जिस कार में बैठता हुआ नजर आ रहा है और जिस कार से ये हादसा हुआ वो दोनों अलग-अलग कार हैं। 

ये भी पढ़ें: मुंबई BMW हादसा: रात 1:45 बजे की पार्टी, आरोपी मिहिर शाह का बार से निकलते हुए CCTV आया सामने

Advertisement

'आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा'

इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जो हिट एंड रन का मामला आया है बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह पूछने पर कि क्या इस दुर्घटना में शामिल व्यक्ति शिवसेना के एक नेता का बेटा है? इस पर शिंदे ने कहा, 'कानून सभी के लिए बराबर है और सरकार हर मामले को एक ही नजरिए से देखती है। इस दुर्घटना के लिए कोई अलग नियम नहीं होगा। सब कुछ कानून के अनुसार किया जाएगा।' उन्होंने कहा, ‘पुलिस किसी को नहीं बचाएगी। मुंबई में हुई दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने पुलिस विभाग से सख्त कार्रवाई करने के लिए बात की है।’

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के राम मंदिर आंदोलन वाले बयान पर सिंधिया का पलटवार, बोले- 'बयान देने से पहले...'

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड