BREAKING: बाप रे! दिल्ली में टूटा 100 साल का रिकॉर्ड... सूरज ने उगली ऐसी आग, पारा 52 डिग्री के पार

Delhi Weather: दिल्ली में तापमान ने 100 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi NCR Weather Update
दिल्ली-NCR में गर्मी से हाहाकार | Image: PTI

Delhi Weather: दिल्ली में तापमान ने 100 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पारा 52 डिग्री के पार पहुंच गया है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली के मुंगेशपुर में दोपहर 2.30 बजे तापमान 52. 3 डिग्री दर्ज किया है।

हालांकि, राहत की बात ये है कि दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाके में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। लोगों ने भीषण गर्मी के बीच राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि पिछले 100 वर्षों में दिल्ली में अब तक का सबसे अधिक तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 15-16 मई, 2022 को दर्ज किया गया था।

लू से बचने का अलर्ट जारी

इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बहुत तेज गर्मी देखी गई और दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। IMD के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने लोगों से लू के कारण ‘‘संवेदनशील लोगों के लिए अत्यधिक सावधानी’’ बरतने का आग्रह किया है। बढ़ते तापमान के कारण, हर उम्र के लोगों को गर्मी से संबंधित बीमारी होने और लू लगने की बहुत अधिक संभावना होती है। शिशुओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों वाले व्यक्तियों के लिए यह स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चिंता का विषय है। आईएमडी ने लोगों को गर्मी और निर्जलीकरण से बचने की सलाह दी है।

Advertisement

बदला मौसम का मिजाज

बुधवार की दोपहर को आसमान में घने बादल छा गए। इसके साथ ही कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल रही हैं। वहीं, कई इलाकों में तेज बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया। आपको बता दें कि भीषण गर्मी के बाद तेज बारिश ने बड़ी दिल्लीवासियों को बड़ी राहत दी है।

ये भी पढ़ेंः पुणे पोर्शे कांड में अजित पवार ने CP को किया था फोन? सियासी उबाल के बाद आया बयान, कहा-हां, लेकिन..

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड