Advertisement

Updated April 21st, 2024 at 19:29 IST

एक्सीडेंट में टूटीं हड्डियां, हुई सर्जरी; अब छलका Divyanka Tripathi का दर्द... बताया कैसी है हालत?

इंस्टाग्राम पर दिव्यांका त्रिपाठी ने अस्पताल से निकलते हुए एक वीडियो शेयर किया। साथ ही उन्होंने बताया है कि अब उनकी हालत कैसी है?

Reported by: Ruchi Mehra
Divyanka Tripathi
दिव्यांका त्रिपाठी हेल्थ अपडेट | Image:Vivek Dahiya/Instagram
Advertisement

Divyanka Tripathi Health Update: मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी बीते दिनों एक भीषण हादसे का शिकार हो गईं, जिसमें एक्ट्रेस के हाथ की दो हड्डियां टूट गई थीं। इसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। इस खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था। फैंस लगातार दिव्यांका के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे।

अब दिव्यांका त्रिपाठी ने फैंस के साथ अपनी हेल्थ पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। साथ ही वह एक्सीडेंट को लेकर अपना दर्द भी बयां करती नजर आईं।

Advertisement

दिव्यांका ने दिया हेल्थ अपडेट

इंस्टाग्राम पर दिव्यांका त्रिपाठी ने अस्पताल से निकलते हुए एक वीडियो शेयर किया। साथ ही उन्होंने बताया है कि अब उनकी हालत कैसी है। दिव्यांका ने बताया कि उनकी सर्जरी आराम से हो गई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई।

Advertisement

वीडियो में दिव्यांका कहती नजर आईं, "हैलो मेरी सर्जरी हो गई है। मुझे अस्पताल से छुट्टी भी मिल रही है। हमारे साइंस ने कितना प्रोगेस कर लिया है। मेरी जो रिकवरी हो रही है, उससे डॉक्टर बहुत शुरू है। ईमानदारी से कहूं तो, मैंने पहले ही अपने फिजियो के साथ शुरुआत कर दी है क्योंकि मैं वापसी करना चाहती हूं।"

बोलीं- मैं दर्द में थीं...

दिव्यांका अपने फैंस को दुआएं के लिए शुक्रिया अदा करते हुए कहती हैं कि इतना प्यार और चिंता जताने के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देती हूं। मुझे आप सबके मैसेज मिले। बस मैं सबका जवाब नहीं दे पाई। मैं उसके लिए माफी मांगती हूं, लेकिन मैं बिजी हूं और दर्द में थी।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "आपने इस दौरान जो मुझे प्राइवेसी दी, उसके लिए मैं सभी को धन्यवाद करना चाहती हूं। क्योंकि मेरी लाइफ का ये थोड़ा ट्रॉमैटिक एक्सपीरियंस था। मैं आप सभी के प्यार की प्रशंसा करती हूं। धन्य हूं दिल से।"

Advertisement

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी को टीवी सीरीज अदृश्यम में देखा गया। इसमें उनके साथ एजाज खान भी नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आमिर-रणवीर के बाद Allu Arjun हुए डीपफेक का शिकार, इस पार्टी के समर्थन में प्रचार करते वीडियो VIRAL

Advertisement


 

Advertisement

Published April 21st, 2024 at 19:29 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

11 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
20 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo