अपडेटेड 6 January 2026 at 19:53 IST
Pawan Singh: पवन सिंह के स्टेज पर धक्का-मुक्की मामले में नया ट्विस्ट, बॉडीगार्ड से भिड़ने की बात पर दोस्त विशाल सिंह की आई सफाई
पवन सिंह की पार्टी से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उनके दोस्त विशाल सिंह संग धक्का मुक्की हुई। पावर स्टार के दोस्त को धक्का इतनी तेज लगा कि वो स्टेज से नीचे गिर पड़े। इस पर अब खुद विशाल ने रिएक्ट किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Pawan Singh: पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) किसी न किसी वजह से हमेशा छाए रहते हैं। इस बार एक्टर के चर्चा में रहने की वजह उनकी बर्थडे पार्टी (Birthday Party) है। उनके जन्मदिन का जश्न उस वक्त हंगामे में तब्दील हो गया, जब बॉडीगार्ड ने एक्टर के करीबी दोस्त विशाल सिंह (Vishal Singh) को धक्का दे दिया। वहीं पवन सिंह खुद इस घटना से अनजान रहे। पार्टी से एक शॉकिंग वीडियो भी सामने आया है।
पवन सिंह ने 5 जनवरी को अपना 40वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर लखनऊ (Lucknow) में ग्रैंड पार्टी रखी गई, जिसमें उनके इंडस्ट्री के दोस्त और राजनेता शामिल हुए। इसी बीच उनकी जन्मदिन की पार्टी का माहौल मारपीट और लड़ाई-झगड़े की वजह से चर्चा में आ गया।
बॉडीगार्ड ने मारा धक्का, नीचे गिर पड़े विशाल
वीडियो में देखा जा सकता है कि विशाल सिंह स्टेज पर मौजूद थे, तभी अचानक बॉडीगार्ड उन्हें नीचे उतारने के लिए धक्का देने लगे। धक्का इतना तेज था कि विशाल स्टेज से नीचे गिर जाते हैं। इसके बाद दोनों आपस में भिड़ पड़ते हैं। इस वीडियो ने पावर स्टार के फैंस को हैरान कर दिया है।
पूरे मामले पर विशाल सिंह ने किया रिएक्ट
इस हंगामे के दौरान पवन सिंह मौजूद नहीं थे। वीडियो में वो कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके बावजूद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पूरे मामले पर विशाल सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। विशाल सिंह ने कहा कि वो बॉडीगार्ड नया अपॉइन्ट हुआ है जिसे उनके बारे में जानकारी नहीं थी। ऐसे में चिंता की कोई बात नहीं है। फैंस को खुश होना चाहिए कि पवन सिंह की इतनी अच्छी सिक्योरिटी है। मुझे रिएक्ट नहीं करना चाहिए था।
Advertisement
कौन हैं विशाल सिंह?
विशाल के इंस्टा हैंडल पर उनकी पवन सिंह संग कई तस्वीरें मौजूद हैं। इसके अलावा दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है। विशाल पवन सिंह को भैया कहकर संबोधित करते हैं। विशाल सिंह पेशे से एक्टर हैं, जो इन दिनों जी टीवी के शो 'गंगा माई की बेटियां' में नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाल मनीषा रानी के मैनेजर भी हैं।
सिंदूर वाली लड़की संग वीडियो वायरल
इससे पहले पवन सिंह का एक महिला संग वीडियो वायरल हुआ था। इस में वो महिला संग जन्मदिन का केट काटते नजर आए थे। वीडियो में फैंस का ध्यान उनके साथ खड़ी एक महिला पर चला गया। महिला के मांग में सिंदूर भी दिखा। उन्होंने पवन सिंह को केक भी खिलाया।
Advertisement
ये महिला कोई और नहीं, बल्कि महिमा सिंह है जो कि एक एक्ट्रेस हैं। वो पवन सिंह के साथ हाल ही में रिलीज हुए वीडियो सॉन्ग 'बानी लइका' में नजर आई हैं। इसमें उन्होंने पवन सिंह की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार निभाया है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 6 January 2026 at 19:53 IST