Pawan Singh: मांग में सिंदूर,और पावर स्टार के हाथों में हाथ... पवन सिंह ने किस महिला संग काटा केक? पत्नी ज्योति सिंह ने किया भावुक पोस्ट, VIDEO

पवन सिंह के जन्मदिन के मौके पर ज्योति सिंह ने एक पोस्ट डाला, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। वीडियो में पवन सिंह अपने दोस्तों संग केक काटते नजर आ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Pawan Singh
Pawan Singh | Image: Instagram

Pawan Singh: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह आज, 5 जनवरी को धूमधाम से अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने लखनऊ स्थित घर पर केक काटा। इस मौके पर उन्हें इंडस्ट्री के दोस्तों और परिजनों से बधाई मिली।

पवन सिंह ने अपने दोस्तों के साथ भी जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी उन्हें बधाई देना नहीं भूलीं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

ज्योति सिंह ने दी जन्मदिन की बधाई 

ज्योति सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें पवन सिंह केक काटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो लड़खड़ाते भी दिखते हैं। वहीं उनके इर्द-गिर्द उनके चाहनेवालों की भीड़ मौजूद हैं। ज्योति ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे। भगवान आपकी सारी मनोकामना पूरी करे।'

महिला ने पावर स्टार को खिलाया केक

हालांकि, वीडियो में फैंस का ध्यान उनके साथ खड़ी एक महिला पर चला गया। महिला के मांग में सिंदूर भी है। उन्होंने पवन सिंह को केक भी खिलाया। ऐसे में फैंस जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये महिला कौन है।

Advertisement

पवन सिंह के साथ दिख रही महिला कौन?

महिला का नाम महिमा सिंह है जो कि एक एक्ट्रेस हैं। वो पवन सिंह के साथ हाल ही में रिलीज हुए वीडियो सॉन्ग 'बानी लइका' में नजर आई हैं। इसमें उन्होंने पवन सिंह की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार निभाया है।

क्यों भड़के पवन सिंह के फैंस?

अब इस पर पवन सिंह के चाहनेवालों का गुस्सा फूट पड़ा है। उनका कहना है कि इस वीडियो को जानबूझकर पोस्ट किया गया है। एक यूजर ने लिखा, ‘आपने भैया की परिस्थिति पर वीडियो डाला है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, 'और कितना दिखावा करेंगी आप? आपने अपना सम्मान खो दिया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'विश यही है कि आप इनसे दूर रहें।'

Advertisement

कोर्ट में लंबित है तलाक का मामला

बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन दोनों के रिश्ते में अनबन बढ़ गई। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर मारपीट और गाली-गलौच तक का आरोप लगाया। दोनों के तलाक का मामला अदालत में है। 

यह भी पढ़ें: आ गई 'बियॉन्ड द केरल स्टोरी' की रिलीज डेट, कमाई कर इतिहास रचेगी फिल्म?

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड