Beyond the Kerala Story: आ गई 'बियॉन्ड द केरल स्टोरी' की रिलीज डेट, थिएटर्स में फिर से इतिहास रचेगी फिल्म?
Beyond the Kerala Story: फिल्म 'द केरला स्टोरी' का सीक्वल तैयार हो गया है। अब इसके दूसरे पार्ट 'बियॉन्ड द केरल स्टोरी' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। आइए आपको बताते हैं सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Beyond the Kerala Story: बॉलीवुड में कई फिल्में आती-जाती रहती हैं, उनमें से कुछ विवादों का भी हिस्सा बन जाती हैं। इसी लिस्ट में साल 2023 में आई फिल्म 'द केरला स्टोरी' भी शामिल है। विवादों में रहने के बाद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के पार की कमाई की थी। अब इस फिल्म का सीक्वल बनकर तैयार हो गया है। वहीं इसकी रिलीज डेट का भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गया है।
सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी 'बियॉन्ड द केरल स्टोरी'?
'बियॉन्ड द केरल स्टोरी' को विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड ने बनाया है। इसकी आधिकारिक रिलीज डेट 27 फरवरी 2026 आ गई है। इस दिन ये फिल्म एक बार फिर से इतिहास रचने के लिए तैयार है। सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए एक मोशन पोस्टर भी शेयर किया है।
इसके कैप्शन में लिखा है, 'उन्होंने कहा यह सिर्फ एक कहानी है, उन्होंने इसे चुप कराने की कोशिश की, उन्होंने इसे बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई रुकी नहीं, क्योंकि कुछ कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं, इस बार कहानी और गहराई तक जाती है, इस बार दर्द और भी ज्यादा है।'
इस फिल्म में एक बार फिर से रियल लाइफ से जुड़ी सच्ची कहानियों के बारे में, पीड़ितो की आवाज, छिपी सच्चाई और आसपास की कहानियों को दिखाया जाएगा।
'द केरला स्टोरी' ने भारत में बटोरी थीं सुर्खियां
बता दें कि साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'द केरला स्टोरी' ने पूरे देश में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। वहीं 'बियॉन्ड द केरल स्टोरी' एक बार फिर मजबूत कहानी लेकर आने वाली है, जो कहानी और बड़े स्तर पर पहले से भी ज्यादा मजबूत होने वाली है।
Advertisement
सिनेमाघरों में रचेगी इतिहास
फिल्मों की आने वाली फ्रेंचाइज में 'बियॉन्ड द केरल स्टोरी' को सबसे ज्यादा समर्थन मिल रहा है। साल 2026 में सिनेमाघरों में इतिहास रचने वाली फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस बार यह फिल्म भारत के अलग-अलग हिस्सों की सच्ची कहानियों पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन ने एक्स वाइफ सुजैन के पिता के लिए किया इमोशनल पोस्ट