'मर्द के लिए ही दारू बना है ना, मेहरारू के लिए थोड़ी...', भोजपुरी एक्ट्रेस ने खुलकर किया पवन सिंह का समर्थन, बोलीं- पीकर ही शेर बने हैं
भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका राय ने पावर स्टार पवन सिंह का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह दारू पीकर ही शेर बने हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bhojpuri Actress Supports Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह 40 साल के हो गए हैं। उन्होंने 5 जनवरी को अपना जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इन सबके बीच उनके जन्मदिन से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो गया जिससे वो फिर चर्चा के केंद्र में आ गए। केक काटने के दौरान वो कथिततौर पर नशे में दिखाई दिए। इसमें वो खुद को संभाल भी नहीं पा रहे थे। इस मुद्दे पर एक्ट्रेस प्रियंका राय ने एक्टर का समर्थन किया है।
भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका राय का कहना है कि दारू मर्द के लिए ही बनी है, इसलिए वो पी रहे हैं, इसमें गलत क्या है।
पीकर ही शेर बने हैं- प्रियंका राय
प्रियंका राय ने पवन सिंह का समर्थन करते हुए इंटरव्यू में कहा, 'पीकर ही शेर बने हैं। मर्द के लिए दारू बना है। मेहरारू (औरतों) के लिए थोड़ी बना है। मर्द के लिए बना है तो पी रहे हैं। क्यों नहीं पीएंगे, मर्द हैं। इंसान पी रहा है तो बन रहा है।'
'पवन सिंह की तीसरी शादी महज एक अफवाह'
इसके अलावा पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म रहा। बर्थडे पार्टी में पावर स्टार के बगल में एक महिला खड़ी थी, जिन्होंने उन्हें अपने हाथों से केक खिलाया। साथ ही वो उन्हें संभालती भी नजर आईं। इस दौरान उनके मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा देखा गया।
Advertisement
ऐसे में सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ने लगीं कि पवन सिंह ने गुपचुप तरीके से तीसरी शादी रचा ली है। हालांकि, पवन सिंह के चाचा धर्मेंद्र सिंह ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये अफवाह है।
ज्योति सिंह संग तलाक के मामले पर क्या बोले धर्मेंद्र?
पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने सुसाइड कर लिया था। वहीं उनकी पत्नी ज्योति सिंह संग दूसरी शादी भी तलाक की कगार पर पहुंच गई है।
Advertisement
पवन सिंह के चाचा ने बताया कि, ‘अभी कोर्ट ने ज्योति और पवन दोनों को साथ रहने के आदेश दिए हैं। ये एक न्यायिक प्रक्रिया है, साथ रहेंगे फिर कोर्ट को रिपोर्ट करेंगे। अगर कोर्ट को लगेगा कि ये लॉन्ग टर्म नहीं चल सकते तो तलाक हो जाएगा। शादी टूट जाएगी। और अगर रह सकते हैं तो साथ रहेंगे।’