Advertisement

Updated May 2nd, 2024 at 15:12 IST

हार की खिसियाहट को हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ के जरिए जाहिर कर रही है कांग्रेस : CM योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी बोले- कांग्रेस का इतिहास इस प्रकार के कृत्यों से भरा पड़ा है।

CM Yogi
सीएम योगी | Image:R Bharat
Advertisement

UP CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा भगवान राम और शिव पर दिए गए वक्तव्य पर आक्रोश जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हार की 'खिसियाहट' को हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ के जरिये जाहिर कर रही है।

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में खरगे की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा, ''कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 में बुरी तरह पराजित हो रही है और हार की इसी खिसियाहट को वह बहुसंख्यक हिंदू समाज की आस्था को अपमानित कर, उसके साथ खिलवाड़ करके व्यक्त कर रही है।''

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास इस प्रकार के कृत्यों से भरा पड़ा है, लेकिन इन सबके बावजूद चुनाव के समय इस तरह के संवेदनशील मुद्दों को उठाकर कांग्रेस भारत की आस्था के साथ-साथ बहुसंख्यक समाज को अपमानित कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में पार्टी उम्मीदवार शिवकुमार डहरिया के समर्थन में एक चुनावी रैली में कहा था, "उनका नाम शिवकुमार है... वह राम से प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं क्योंकि वह शिव हैं। मैं भी मल्लिकार्जुन हूं। (मैं भी शिव हूं)"

Advertisement

आदित्यनाथ ने कहा,‘‘ कांग्रेस की वास्तविकता सामने आ रही है। भारत की सनातन परंपरा को अपमानित करना, उसको लांछित करना, भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करना, ये कांग्रेस की प्रवृत्ति है और कांग्रेस अध्यक्ष को जो कांग्रेसी संस्कार प्राप्त हुए हैं, वही बात वह अपने भाषणों में कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ''आपस में बांटो और राज करो कांग्रेस की पुरानी प्रवृत्ति रही है। उसके चुनाव घोषणापत्र में भी समाज को जातीय आधार पर बांटने का प्रयास किया गया है। देश के अंदर एससी, एसटी, ओबीसी के अधिकार को वह कैसे अल्पसंख्यकों को बांटने की कुत्सित चेष्टा का हिस्सा बन रही है, इसका स्पष्ट उदाहरण कांग्रेस के मैनिफेस्टो में नजर आता है।’’

Advertisement

उन्होंने कहा,‘‘ इसीलिए कांग्रेस अपनी हार की खिसियाहट को किसी न किसी रूप में हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करके व्यक्त करना चाहती है।''

ये भी पढ़ें- शहजादे हिम्मत हो तो...कांग्रेस की 3 चुनौतियां हैं, PM मोदी ने राहुल को बिना नाम लिए क्या दिया चैलेंज

Advertisement

Published May 2nd, 2024 at 15:12 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo