Advertisement

Updated May 2nd, 2024 at 13:32 IST

शहजादे हिम्मत हो तो...कांग्रेस की 3 चुनौतियां हैं, PM मोदी ने राहुल को बिना नाम लिए क्या दिया चैलेंज

अपने गृहराज्य गुजरात के दो दिनी दौरे पर पीएम नरेन्द्र मोदी आणंद पहुंचे। चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस को तीन चुनौतियां दीं।

Reported by: Kiran Rai
pm modi anand rally
पीएम मोदी की आणंद रैली | Image:x/@bjp4media
Advertisement

PM Modi Speech 5 Points:  प्रधानमंत्री ने आणंद से कांग्रेस को ललकारा। कई सवाल पूछे और बताया कि क्यों जनता के वोट की हकदार भाजपा है। पीएम के मुताबिक नेहरू के समय से कांग्रेस की रिमोट कंट्रोल पर सरकार चल रही है।

प्रधानमंत्री ने जनता संबोधित करते हुए कहा, 'भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। यहां कांग्रेस मर रही है तो वहां पाकिस्तान रो रहा है। कांग्रेस के लिए पाकिस्तान के आका दुआ कर रहे हैं। शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है। पाकिस्तान और कांग्रेस की यह पार्टनरशिप पूरी तरह एक्सपोज हो गई है।'  इसके अलावा भी संबोधन के कई अहम बिंदु थे। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री के भाषण की 5 अहम बातें।

Advertisement

शहजादे हिम्मत हो तो...-पीएम

पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस को मेरी पहली चुनौती- कांग्रेस और उनके चट्टे बट्टे देश को लिखित में गारंटी दें कि वो संविधान बदलकर धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे। देश को बांटने का काम नहीं करेंगे। मेरी दूसरी चुनौती- कांग्रेस देश को लिखित में दे कि वो एससी, एसटी, ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण में सेंधमारी नहीं करेगी। उनका अधिकार नहीं छीनेगी, डाका नहीं डालेगी। 

Advertisement

तीसरी चुनौती कांग्रेस देश को लिखित में गारंटी दे कि जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस की और उनके साथियों की सरकार है, वो कभी भी वोटबैंक की गंदी राजनीति नहीं करेंगे। वो बैकडोर से ओबीसी का कोटा काटकर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे। ये मेरी तीन चुनौतियां है,शहजादे हिम्मत है तो आ जाओ। संविधान के माथे पर नाचने से बात नहीं बनती, संविधान के लिए जीना, संविधान के लिए मरना, ये सीखना है तो मोदी के पास आओ। मैं जानता हूं कांग्रेस मेरी यह चुनौती स्वीकार नहीं करेगी।

Advertisement

पाकिस्तान आटे के इम्पोर्ट के लिए भटक रहा- पीएम मोदी

उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान में आतंकवाद का टायर पंक्चर हो गया है। जो देश कभी आतंक एक्सपोर्ट करता था, आज वह आटे के इम्पोर्ट के लिए दर-दर भटक रहा है। कभी जिसके हाथ में बम-गोला होता था, उसके हाथ में आज भीख का कटोरा है। कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंक के आकाओं को डोजियर देती थी, लेकिन मोदी की मजबूत सरकार देखिए, डोजियर देने में टाइम खराब नहीं करती, आतंकियों को घर में घुसकर मारती है।'

Advertisement

कश्मीर से 370 हटाकर सरदार साहब को दी श्रद्धांजलि- पीएम

इससे पहले पीएम बोले-  कश्मीर में संविधान लागू नहीं होता था। क्योंकि, धारा 370 दीवार बनकर बैठी थी। लेकिन, गुजरात से दिल्ली पहुंचे आपके इस बेटे ने धारा 370 को खत्म किया और सरदार साहब को सबसे बड़ी श्रद्धांजिल दी। मैंने गुजरात में सिर्फ सरदार साहब की सबसे बड़ी स्टेच्यू बनाकर ही नहीं, बल्कि कश्मीर में तिरंगा फहराकर, सरदार साहब के सपने को पूरा किया है।

Advertisement

गरीबों ने कांग्रेस ही छोड़ दी- पीएम

प्रधानमंत्री ने कांग्रेसी पीएम का दौर भी याद दिलाया।  बोले- 'आधी रोटी खाएंगे, इंदिरा लाएंगे' कहने वाले आज कांग्रेस छोड़ चुके हैं। नेहरू के समय से कांग्रेस की रिमोट सरकार चल रही थी। आपने सारे चुनावी रिकॉर्ड निकाल दिए। हर मीटिंग में एक ही जुमला बोला जाता था, बेचारा, गरीब..गरीब...गरीब। दरअसल ये उनका खेल था, लेकिन जबसे मोदी ने गरीबों की सुध लेनी शुरू की, गरीबों ने कांग्रेस ही छोड़ दी।

Advertisement

मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहती है कांग्रेस

PM ने दावा किया कि कांग्रेस मुस्लिम आरक्षण को लेकर लोगों को बरगला रही है। बोले-, 'आज कांग्रेस कहती है कि ‌‌BJP 400 सीटें इसलिए मांग रही है, जिससे कि आरक्षण खत्म कर सके। जबकि खुद ही धर्म के आधार पर ST, SC, OBC और पिछड़े वर्ग को मिले आरक्षण में कटौती कर मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहती है। ये लोग कर्नाटक में यह प्रयोग कर चुके हैं। कर्नाटक में रातों-रात सभी मुस्लिमों को OBC घोषित कर उन्हें 5 प्रतिशत आरक्षण दे दिया। ये लोग ऐसा पूरे देश में करना चाहते हैं, लेकिन यह BJP की गारंटी है कि जब तक BJP है, जब तक मोदी है, SC, ST, OBC और सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को जो आरक्षण मिला है, वह कोई नहीं छीन सकता। धर्म के आधार पर इस आरक्षण को छूने की किसी को परमिशन नहीं दी जाएगी।'

Advertisement

ये भी पढ़ें- '40 साल से रजाकारों के प्रतिनिधि संसद में, इस बार माधवी लता को दें मौका',ओवैसी के गढ़ में गरजे शाह

Advertisement

Published May 2nd, 2024 at 13:32 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo