अपडेटेड 7 June 2024 at 19:18 IST

आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे नरेंद्र मोदी, सरकार गठन का न्योता देंगी द्रौपदी मुर्मू

New Government Formation: संसदीय बैठक के बाद आज शाम 6 बजे नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति से मिलेंगे।

Follow : Google News Icon  
PM Modi likely to take oath for third successive term on June 9
PM Modi likely to take oath for third successive term on June 9 | Image: AP Photo

New Government Formation: संसदीय बैठक के बाद अब आज शाम 6 बजे नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति से मिलेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें सरकार गठन का न्योता देंगी।

नड्डा आवास पर NDA नेताओं की बैठक

दूसरी ओर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज NDA नेताओं की बैठक बुलाई है। ये बैठक नड्डा आवास पर आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि सूत्रों के हवाले से खबर है कि नरेंद्र मोदी 9 जून को शाम 6 बजे PM पद की शपथ ले सकते हैं।

मोदी ने आडवाणी और जोशी से मुलाकात की

इससे पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल का नेता, भाजपा संसदीय दल का नेता और लोकसभा में भाजपा का नेता चुने जाने के तुरंत बाद मोदी ने आडवाणी से मुलाकात की। आडवाणी से मुलाकात के बाद वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष जोशी के आवास पर गए।

मोदी बाद में राष्ट्रपति भवन जाएंगे जहां वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। पिछले दिनों संपन्न लोकसभा चुनाव में 543 सदस्यीय लोकसभा में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 293 सीटें मिली हैं। राजग की सीटों की संख्या बहुमत के जादुई आंकड़े से अधिक है।

Advertisement

ये सबसे सफल गठबंधनः PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने गठबंधन साथियों का आभार जताते हुए कहा- हम सर्व पंथ समभाव के संविधान के प्रावधान को समर्पित हैं। गोवा हो या नॉर्थ ईस्ट हों, जहां बहुत बड़ी संख्या में ईसाई भाई-बहन रहते हैं, आज उन राज्यों में भी एनडीए के रूप में सेवा का अवसर हमें मिला है।

साथियों, प्री पोल अलायंस हिंदुस्तान की राजनीति के गठबंधन के इतिहास में इतना सफल कभी नहीं हुआ, जितना एनडीए हुआ है। यह गठबंधन की विजय है। हमने बहुमत हासिल किया है। कई बार कह चुका हूं, भले शब्द अलग होंगे, लेकिन भाव यह है कि सरकार चलाने के लिए बहुमत चाहिए लेकिन देश चलाने के लिए सर्वमत जरूरी होता है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः नीतीश कुमार ने PM मोदी को दिया अपना बेशर्त समर्थन, लेकिन प्रधानमंत्री से जता दी ये बड़ी इच्छा

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 7 June 2024 at 17:06 IST