द्रौपदी मुर्मू से मिले नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता

New Government Formation: संसदीय बैठक के बाद नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

Follow : Google News Icon  
Modi Murmu
Narendra Modi at Rashtrapati Bhavan | Image: PTI

New Government Formation: संसदीय बैठक के बाद नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने का न्योता भी दिया।

राष्ट्रपति ने महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मुझे निमंत्रित किया- पीएम मोदी

PM मोदी ने कहा- 'चुनाव में हम लोगों को दौड़ धूप रहती है। मीडिया के साथियों को भी रात-दिन दौड़ना पड़ता है। आप लोगों ने भी बहुत कष्ट उठाया है। युवा ऊर्जा और कुछ कर गुजरने वाली ये लोकसभा है। आजादी के अमृत महोत्सव का ये पहला चुनाव है। अमृतकाल के 25 वर्ष हैं। 2047 तक देश जब आजादी की शताब्दी मनाता होगा, एक प्रकार से उन सपनों को साकार करने का एक बहुत महत्वपूर्ण बढ़ावा ये 18वीं लोकसभा है।'

उन्होंने आगे कहा- ' एनडीए सरकार को तीसरी बार देश की सेवा करने का देशवासियों ने आदेश दिया है, अवसर दिया है। देशवासियों का फिर से एक बार ये अवसर देने के लिए हृदय से आभार। देशवासियों को विश्वास देता हूं, पिछले दो कार्यकाल में जिस गति से देश आगे बढ़ा है, समाज के हर क्षेत्र में परिवर्तन साफ-साफ नजर आ रहा है।  25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना हर भारतीय के लिए गर्व का विषय। 18वीं लोकसभा में भी, हमारे पांच साल के कार्यकाल में भी हम उसी गति के साथ, उतने ही समर्पण भाव से देश की आशा-आकांक्षाओं को पूर्ण करने में कोई कमी नहीं रखेंगे।'

‘आज सुबह एनडीए की मीटिंग हुई’

प्रधानमंत्री ने कहा- ' आज सुबह एनडीए की मीटिंग हुई थी। एनडीए के सभी साथियों ने मुझे फिर से इस दायित्व के  लिए पसंद किया। एनडीए ने राष्ट्रपति को इसकी जानकारी दी। मुझे शपथ समारोह के लिए और मंत्रिपरिषद सदस्यों की सूची के लिए सूचित किया है। हम मंत्रिपरिषद की सूची राष्ट्रपति को सुपुर्द करेंगे। एनडीए -1, एनडीए-2, एनडीए-3 ये एक निरंतरता है। सुशासन को लेकर हमारी प्रतिबद्धता, निरंतरा को और अधिक ऊर्जा के साथ और अधिक विजन के साथ आगे बढ़ाएंगे। समय सीमा में लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास रहेगा। राष्ट्रपति ने महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मुझे निमंत्रित किया।'

Advertisement

ये भी पढ़ेंः नीतीश कुमार ने PM मोदी को दिया अपना बेशर्त समर्थन, लेकिन प्रधानमंत्री से जता दी ये बड़ी इच्छा

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड