Advertisement

Updated May 10th, 2024 at 11:09 IST

'2 बीवी रखने वालों को 2 लाख सालना', MP कांग्रेस नेता के विवादित बोल; बीजेपी बोली- तुष्टिकरण

मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया ने विस्फोटक बात कही। जिसका बीजेपी ने विरोध किया।

Reported by: Kiran Rai
kantilal bhuria
कांतिलाल भूरिया | Image:x/pti/videograb
Advertisement

Kantilal Bhuria Row:  लोकसभा की रतलाम-झाबुआ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया ने एक चुनावी सभी में अटपटी बात कही। मुस्कुराकर जो कहा उससे सियासत गर्मा गई है।  

भूरिया जब ये अनर्गल बात कह रहे थे तो पूर्व CM दिग्विजय सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी सभा स्थल पर मौजूद थे। अजीब सी बात ये है कि भूरिया को पटवारी का पूरा साथ भी मिला!

Advertisement

बीजेपी ने इस बहुसंख्यक हिंदुओं का अपमान बताया। हाल ही में पटवारी ने भी बीजेपी उम्मीदवार इमरती देवी को लेकर बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। बाद में इस पर माफी भी मांग ली थी।

मेनिफेस्टो में जो लिखा वो बताया फिर…

कांतिलाल भूरिया  वोट अपील करने रतलाम के सैलाना पहुंचे। यहां जो उन्होंने कहा वो वायरल हो गया। इस वीडियो में वो कहते सुने जा सकते हैं- डरो मत, जो डरा वो मर गया...13 मई को बच्चे, बुजुर्ग- बहनें सब कांग्रेस को वोट करो...कांग्रेस सरकार आते ही हमारा जो घोषणापत्र है उसके हिसाब से सभी महिलाओं के खातों में एक-एक लाख रुपए जाएंगे...जिस व्यक्ति की दो पत्नियां हैं, उसे दो-दो लाख रुपए सालाना दिए जाएंगे।'

दिग्विजय सिंह भी थे मौजूद

भूरिया ने जिस चुनावी सभा में ये बात कही तब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी वहीं मौजूद थे। मंच से पटवारी ने भूरिया के बयान को पूरा समर्थन दिया। कहा, ‘आपके जो भावी सांसद हैं भूरिया जी, इन्होंने अभी भयंकर घोषणा कर दी। जिसकी दो पत्नियां हैं, उसको...।’

Advertisement

बीजेपी ने किया रिएक्ट

भूरिया के इस बयान पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है।  प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इसे महिलाओं के अपमान और तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने 'X' पर लिखा, 'तुष्टिकरण के लिए बहुसंख्यक हिंदुओं को सरेआम बेइज्जत करने के लिए अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और विक्रांत भूरिया ने मंच का सहारा लेना शुरू कर दिया है।' पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भी चुनाव आयोग से कार्रवाई की डिमांड की है।

Advertisement

भाजपा सांसद बोले- अपने नेताओं को नसीहत दें सोनिया और प्रियंका

कांतिलाल भूरिया के बयान पर बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माया नरोलिया ने भी रिएक्ट किया है। कहा है- कांग्रेस पार्टी के जिम्मेदार नेता आए दिन महिलाओं के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करके महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। जीतू पटवारी ने पिछले दिनों इमरती देवी के खिलाफ जो अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को अपने नेताओं को नसीहत देनी चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें- हिंदुओं की जनसंख्या क्यों घटी? राम मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कारण- हम दो हमारे दो...
 

Advertisement

Published May 10th, 2024 at 07:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo