Advertisement

Updated May 23rd, 2024 at 09:21 IST

छठे चरण के लिए आज शाम 5 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, 25 मई को डाले जाएंगे वोट

छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर आज यानि गुरुवार, 23 मई को शाम 6 बजे थम जाएगा। 25 मई को छठे चरण के लिए वोटिंग होगी।

Reported by: Rupam Kumari
Voting
छठे चरण के लिए 25 मई को वोटिंग | Image:PTI
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election) के लिए छठे चरण का मतदान (Sixth Phase Voting) 25 मई को होगा। छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर आज यानि गुरुवार, 23 मई को शाम 6 बजे थम जाएगा। सभी राजनीतिक दलों के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। प्रचार-प्रसार का समय पूरा होने के बाद इन लोकसभा क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी पर रोक रहेगी।

25 मई को छठे चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। छठे चरण में बिहार की  8, हरियाणा की 10, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 4, दिल्ली की 7, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान किया जाएगा।  

Advertisement

छठे चरण के लिए थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

छठे चरण में 58 सीटों के लिए कुल 900 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। गुरुवार शाम 5 बजे चुनावी का शोर थम जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। वोटिंग को लेकर निर्वाचन आयोग और पुलिस महकमा तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए पोलिंग बुथों पर खास व्यवस्था की जा रही है।

Advertisement

इन सीटों पर 25 मई के होगी वोटिंग

छठे चरण में बिहार की 8 सीटों के लिए 89 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। वहीं,जम्मू-कश्मीर में एक सीट के लिए वोटिंग होगी। झारखंड की 4 सीटों के लिए 96 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं तो दिल्ली की 7 सीटों के लिए 166 उम्मीदवार मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश की 14 सीटों के लिए 164 उम्मीदवार मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल की 8 सीटों के लिए 81 उम्मीदवार मैदान में है तो ओडिशा की 6 सीटों के लिए 65 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में 58 सीटों के लिए  कुल 900 उम्मीदवार के किस्मत का फैसला जनता करेगी। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM की दिल्ली रैली में खूब उमड़ी भीड़, मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे

Advertisement

Published May 23rd, 2024 at 08:59 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
5 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo