अपडेटेड 9 March 2024 at 17:40 IST

राहुल-प्रियंका का अमेठी-रायबरेली से मोहभंग? कांग्रेस की पहली लिस्ट ने किया निराश; अब आगे क्या?

Lok Sabha Elections: कांग्रेस की पहली लिस्ट में राहुल गांधी की उम्मीदवारी वायनाड से तय की गई है। ऐसे में क्या कांग्रेस का अमेठी से मोहभंग हो गया है?

Follow : Google News Icon  
Congress' U-Turn: Now Promising MSP Regime, UPA In 2010 Rejected It Fearing 'Market Distortion'
कांग्रेस की पहली लिस्ट | Image: PTI/File

राघवेंद्र पांडे

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की, जिसमें उत्तर प्रदेश से एक भी लोकसभा सीट का नाम नहीं था। जबकि, गठबंधन में कांग्रेस के लिए पहले ही 17 सीट आरक्षित हुई है। इसके बावजूद भी कांग्रेस ने एक भी नाम यूपी के उम्मीदवारों की जारी नहीं की।

कयास लगाया जा रहा था कि रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अमेठी के लोगों को निराशा तब हाथ लगी जब पहली सूची में राहुल गांधी का नाम वायनाड से घोषित हुआ। यह नाम आते ही अमेठी के लोगों में निराशा छा गई। पहली सूची में रायबरेली लोकसभा क्षेत्र का भी नाम नहीं था, जिसके कारण रायबरेली की भी जनता मायूस हुई।

क्या इन सीटों से कांग्रेस का मोहभंग?

सूत्रों के मुताबिक, इस वक्त चुनावी तैयारियों के बीच खबर यह आ रही है कि प्रियंका गांधी विदेश में हैं, निजी दौरे पर भारत से बाहर गई हैं, जिसके कारण रायबरेली सीट से अभी तक फैसला नहीं हो पाया है।

Advertisement

सूत्रों के अंदर खाने से बड़ी खबर यह भी है कि रायबरेली की जिला कांग्रेस कमेटी सहित पूर्व विधायक एवं रायबरेली के कार्यकर्ता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से मिलने दिल्ली गए थे, लेकिन कई दिनों घर के बाहर रहने के बावजूद रायबरेली के लोगों से मिलने से मना किया गया।

वहीं कांग्रेस की बैठक में जब सोनिया गांधी आईं तो रायबरेली के कार्यकर्ता नारे लगाते रहे और सोनिया ने अभिवादन भी स्वीकार नहीं किया। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल, प्रियंका और सोनिया का अमेठी रायबरेली की जनता से मोहभंग हो गया है।

Advertisement

क्या प्रियंका भी नहीं लड़ेंगी चुनाव?

सोनिया गांधी पहले ही रायबरेली छोड़कर राजस्थान से राज्यसभा चुनी गईं हैं। राहुल गांधी पहले ही अमेठी हार चुके हैं। इस बार भी उन्होंने अपना नाम वायनाड से ही घोषित कराया है, जिससे कहा जा सकता है कि दशकों पुराना घर का रिश्ता अब दूरी में बदल गया है। जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उससे नहीं लगता कि प्रियंका भी चुनाव लड़ेंगी। सवाल ये है कि क्या अब राहुल के बाद प्रियंका का भी रायबरेली से इनकार है?

बड़ी बात यह है कि राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के चुनाव न लड़ने पर अमेठी और रायबरेली का प्रत्याशी कौन होगा? इन सीटों पर क्या कांग्रेस पार्टी किसी बड़े चेहरे को बाहर से लाती है या अपनों पर विश्वास करती है?

ये भी पढ़ेंः अमेठी से नहीं, वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल, कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट; 39 उम्मीदवारों का ऐलान

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 9 March 2024 at 15:32 IST