अमेठी से नहीं, वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल, कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट; 39 उम्मीदवारों का ऐलान

Lok Sabha Elections: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर पहली लिस्ट जारी कर दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress First List Lok Sabha Elections
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी कर दी पहली लिस्ट | Image: Republic

Lok Sabha Elections: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 39 प्रत्याशी घोषित किए हैं। राहुल गांधी वायनाड से ही चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि पहली लिस्ट में केरल, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा राज्यों के कैंडिडेट घोषित किए गए हैं।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "हम आज 39 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर रहे हैं, जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेष बघेल शामिल हैं। इस सूची में 15 लोग सामान्य वर्ग से और 24 लोग SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग से है।"

राहुल के अलावा लिस्ट में ये बड़े नेता

राहुल गांधी के अलावा इस सूची में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। वेणुगोपाल केरल की अलप्पुझा और बघेल छत्तीसगढ़ की राजनांदगाव सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पूरी लिस्ट यहां देखेंः

Advertisement

आपको बता दें कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों में करीब 40 सीट के लिये उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई थी। कांग्रेस की इस सूची से कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी अमेठी से भी चुनाव लड़ेंगे तो वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘इस सूची के बारे में सीईसी ने बृहस्पतिवार को फैसला किया था...सीईसी की अगली बैठक 11 मार्च हो होगी। अगली बैठक के बाद हम सूची के बारे में बताएंगे। सूची का इंतजार करिए।’’ वेणुगोपाल ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस अधिक से अधिक सीटें जीतने की कोशिश में है ताकि केंद्र से ‘फासीवादी’ सरकार को हटाया जा सके।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘इस लोकसभा चुनाव से देश के भविष्य का फैसला होगा। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक सीट जीतने का है।’’ कांग्रेस के संगठन महासचिव का कहना था कि आने वाली सूचियों में और भी वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल होंगे।

ये भी पढ़ेंः PM मोदी वाराणसी से ही लड़ेंगे, लोकसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट में 195 नामों का ऐलान,पूरी List

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड