Advertisement

Updated April 23rd, 2024 at 17:22 IST

भाजपा ने लद्दाख से नामग्याल का टिकट काटा, स्थानीय परिषद के अध्यक्ष ग्यालसन होंगे प्रत्याशी

भाजपा ने लद्दाख के मौजूदा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल का टिकट काट दिया है। केंद्रशासित प्रदेश की एकमात्र लोकसभा सीट से ताशी ग्यालसन को प्रत्याशी बनाया है।

 Jamyang Tsering Namgyal
Jamyang Tsering Namgyal | Image: PTI/File
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लद्दाख के मौजूदा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल का टिकट काटकर मंगलवार को केंद्रशासित प्रदेश की एकमात्र लोकसभा सीट से ताशी ग्यालसन को अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा की।

ग्यालसन मौजूदा समय में लेह स्थित लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के अध्यक्ष सह प्रमुख कार्यकारी पार्षद हैं। नामग्याल 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और लद्दाख को एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने के नरेन्द्र मोदी सरकार के फैसले का बचाव करने के लिए लोकसभा में दिए भाषण के वायरल होने के बाद सुर्खियों में आए थे।

Advertisement

नामग्याल को हटाने का भाजपा का फैसला लेह में बौद्धों के एक वर्ग के बीच सत्तारूढ़ दल के प्रति नाराजगी के बीच आया है। स्थानीय सूत्रों ने कहा कि ग्यालसन पेशे से एक वकील हैं। उन्होंने बताया कि ग्यालसन इस सीट पर भाजपा की पकड़ बनाए रखने के लिए बेहतर स्थिति में हैं, जिसमें मुस्लिम बहुल कारगिल भी शामिल है। लद्दाख सीट पर 20 मई को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें: ओवैसी को गिरिराज सिंह का ओपन चैलेंज- 'वो ऐलान करें जनसंख्या नियंत्रण...

Advertisement

Published April 23rd, 2024 at 17:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

4 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo