LIVE BLOG

अपडेटेड 14 November 2025 at 16:44 IST

West Champaran Election Results 2025: नरकटियागंज से जीते BJP के संजय पांडे, RJD के दीपक यादव को करीब 26000 हजार वोटों से हराया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः नरकटियागंज से BJP के संजय पांडे जीते हैं। उन्होंने RJD के दीपक यादव को करीब 26000 हजार वोटों से हराया है।

Follow : Google News Icon  
पश्चिम चंपारण में 9 सीटों पर उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला
पश्चिम चंपारण में 9 सीटों पर उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला | Image: Republic

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद आज 14 नवंबर को नतीजे आए हैं। आज पश्चिम चंपारण की नरकटियागंज सीट से BJP के संजय पांडे जीते हैं। आपको बता दें कि 6 नवंबर को पहले चरण में कुल 64.66 प्रतिशत वोट पड़े, वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 68.76 फीसदी वोटिंग हुई। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दोनों चरणों की वोटिंग को मिलाकर ऐतिहासिक 66.91 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से करीब आठ प्रतिशत अधिक रही। इस बार कुल 3 करोड़ 51 लाख 45 हजार से ज्यादा महिलाओं (71.6 प्रतिशत) ने मतदान किया, जबकि पुरुषों की भागीदारी लगभग 62.8 प्रतिशत रही।

Bihar Election Result 2025 ECI LIVE: मोकामा से अनंत सिंह की शानदार जीत, औपचारिक ऐलान बाकी


14 November 2025 at 14:50 IST

नरकटियागंज सीट से BJP के संजय पांडे जीते

पश्चिम चंपारण की नरकटियागंज सीट से BJP के संजय पांडे जीते हैं। उन्होंने RJD के दीपक यादव को हराया है।


14 November 2025 at 14:13 IST

सिकटा में कौन आगे-कौन पीछे?

जेडीयू के समृद्ध वर्मा पहले पायदान पर हैं। निर्दलीय खुर्शीद फिरोज अहमद दूसरे और सीपीआईएमएल के विरेंद्र प्रसाद गुप्ता तीसरे नंबर पर हैं।


Advertisement

14 November 2025 at 14:13 IST

लौरिया में कौन आगे-कौन पीछे?

बीजेपी के विनय बिहारी आगे हैं, विकासशील इंसान पार्टी के रण कौशल प्रताप सिंह दूसरे और जन सुराज पार्टी के सुनील कुमार तीसरे स्थान पर हैं।


14 November 2025 at 14:12 IST

वाल्मीकि नगर में कौन आगे-कौन पीछे?

कांग्रेस के सुरेंद्र प्रसाद आगे चल रहे हैं, जबकि जेडीयू के धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह पिछड़ रहे हैं। बीएसपी के रामेश्वर यादव तीसरे नंबर पर हैं।


Advertisement

14 November 2025 at 14:12 IST

रामनगर में कौन आगे-कौन पीछे?

बीजेपी के नंदकिशोर राम आगे चल रहे हैं, वहीं आरजेडी के सुबोध कुमार पीछे हैं। जन सुराज पार्टी के पप्पू कुमार रंजन तीसरे स्थान पर हैं।


14 November 2025 at 14:12 IST

नरकटियागंज में कौन आगे-कौन पीछे?

बीजेपी के संजय पाण्डेय बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि आरजेडी के दीपक यादव पिछड़ रहे हैं। निर्दलीय इश्तेयाक अहमद तीसरे पायदान पर हैं।


14 November 2025 at 14:12 IST

बगहा में कौन आगे-कौन पीछे?

बीजेपी के राम सिंह आगे हैं, कांग्रेस के जयेश मंगलम सिंह दूसरे नंबर पर हैं। जन सुराज पार्टी के नंदेश पाण्डेय उर्फ चुन्नू पाण्डेय तीसरे स्थान पर हैं।


14 November 2025 at 13:14 IST

पश्चिम चंपारण में कड़ा मुकाबला

पश्चिम चंपारण जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। रुझानों के अनुसार, यहां बीजेपी 6 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 2 सीटों पर और जेडीयू 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

  • बगहा सीट पर बीजेपी के राम सिंह आगे हैं, जबकि कांग्रेस के जयेश मंगलम सिंह दूसरे नंबर पर हैं। जन सुराज पार्टी के नंदेश पाण्डेय (चुन्नू पाण्डेय) तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
  • नरकटियागंज सीट पर बीजेपी के संजय पाण्डेय बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं आरजेडी के दीपक यादव पिछड़ते दिख रहे हैं। निर्दलीय इश्तेयाक अहमद तीसरे पायदान पर हैं।
  • रामनगर में बीजेपी के नंदकिशोर राम आगे चल रहे हैं, जबकि आरजेडी के सुबोध कुमार पीछे हैं। जन सुराज पार्टी के पप्पू कुमार रंजन तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

14 November 2025 at 11:04 IST

West Champaran Election Results Live Updates: पश्चिमी चंपारण जिले का रुझान लाइव

West Champaran Election Results Live Updates: बगहा विधानसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार 28981 वोट पाकर कांग्रेस उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं। इसी तरह, वाल्मीकिनगर विधानसभा सीट से रिंकू सिंह भी निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। 

ये भी पढ़ेंः Bihar Election Result LIVE: बिहार में शुरुआती रुझान में NDA को बहुमत, महागठबंधन का सूपड़ा साफ


14 November 2025 at 07:13 IST

पश्चिम चंपारण में इन सीटों पर उम्मीदवारों का फैसला

वाल्मीकि नगर
राम नगर
नरकटियागंज
बगहा
लौरिया
नौतन
चनपटिया
बेतिया
सिकटा

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 07:14 IST