LIVE BLOG

अपडेटेड 14 November 2025 at 16:40 IST

Saran Election Live Updates: बनियापुर सीट पर BJP के केदार नाथ सिंह जीते, RJD की चांदनी देवी को हराया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार केदार नाथ सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने RJD की चांदनी देवी को हराया है।

Follow : Google News Icon  
बनियापुर सीट पर BJP के केदार नाथ सिंह जीते
बनियापुर सीट पर BJP के केदार नाथ सिंह जीते | Image: Republic

बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार केदार नाथ सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने RJD की चांदनी देवी को हराया है। आपको बता दें कि 6 नवंबर को पहले चरण में कुल 64.66 प्रतिशत वोट पड़े, वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 68.76 फीसदी वोटिंग हुई। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दोनों चरणों की वोटिंग को मिलाकर ऐतिहासिक 66.91 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से करीब आठ प्रतिशत अधिक रही। इस बार कुल 3 करोड़ 51 लाख 45 हजार से ज्यादा महिलाओं (71.6 प्रतिशत) ने मतदान किया, जबकि पुरुषों की भागीदारी लगभग 62.8 प्रतिशत रही।

Bihar Election Result 2025 ECI LIVE: रुझान में लालू के दोनों बेटे आगे या पीछे? जानिए राघोपुर से तेजस्वी यादव तो महुआ से तेप प्रताप का हाल


14 November 2025 at 16:39 IST

बनियापुर सीट पर BJP के केदार नाथ सिंह जीते

बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार केदार नाथ सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने RJD की चांदनी देवी को हराया है। 


14 November 2025 at 14:23 IST

अमनौर विधानसभा सीट पर कौन आगे?

सारण जिले की अमनौर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच दिख रहा है। अमनौर सीट पर बीजेपी से कृष्ण कुमार मंटू, बसपा से पूजा कुमारी, आरजेडी से सुनील कुमार, जेएसपी से राहुल कुमार सिंह मैदान में हैं। अभी कृष्ण कुमार मंटू 26012 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।


Advertisement

14 November 2025 at 14:22 IST

छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव अब भी पीछे

बिहार के सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी छोटी कुमारी 5वें राउंड की मतगणना के बाद भी आगे चल रही हैं। उन्होंने 18555 वोट मिल चुके है। छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव अब भी पीछे चल रहे हैं।


14 November 2025 at 11:13 IST

Chapra Chunav Result 2025 LIVE: छपरा सीट पर पीछे चल रहे खेसारी लाल यादव

Chapra Chunav Result 2025 LIVE: छपरा विधानसभा सीट पर आरजेडी और बीजेपी में कड़ा मुकाबला चल रहा है। आरजेडी से खेसारी लाल यादव पीछे चल रहे हैं। बता दें कि छपरा सीट पर 2010, 2015 और 2020 में भाजपा का कब्जा रहा है। 

ये भी पढ़ेंः Bihar Election Result LIVE: बिहार में शुरुआती रुझान में NDA को बहुमत, महागठबंधन का सूपड़ा साफ


Advertisement

14 November 2025 at 08:08 IST

खेसारी लाल यादव मैदान में

राष्ट्रीय जनता दल से प्रत्याशी खेसाली लाल यादव गुरुवार को वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में बिहार चुनाव में छपरा विधानसभा सीट पर अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। वहां उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनने का भी दावा किया।


14 November 2025 at 06:42 IST

सारण में 10 सीटों पर उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 06:44 IST