Samastipur Bihar Chunav Result 2025: कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से महेश्वर हजारी जीते, JDU के खाते में गई सीट
समस्तीपुर के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार महेश्वर हजारी ने 38586 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने CPI(ML) के रंजीत कुमार राम को हराया है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद आज 14 नवंबर को समस्तीपुर के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार महेश्वर हजारी ने 38586 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने CPI(ML) के रंजीत कुमार राम को हराया है। आपको बता दें कि 6 नवंबर को पहले चरण में कुल 64.66 प्रतिशत वोट पड़े, वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 68.76 फीसदी वोटिंग हुई। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दोनों चरणों की वोटिंग को मिलाकर ऐतिहासिक 66.91 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से करीब आठ प्रतिशत अधिक रही। इस बार कुल 3 करोड़ 51 लाख 45 हजार से ज्यादा महिलाओं (71.6 प्रतिशत) ने मतदान किया, जबकि पुरुषों की भागीदारी लगभग 62.8 प्रतिशत रही।
कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार महेश्वर हजारी जीते
समस्तीपुर के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार महेश्वर हजारी ने 38586 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने CPI(ML) के रंजीत कुमार राम को हराया है।
Samastipur Election Result 2025: JDU की अश्वमेघ देवी आगे
Samastipur Election Result 2025: समस्तीपुर विधानसभा सीट से JDU प्रत्याशी अश्वमेघ देवी पहले राउंड की गिनती में 5115 वोट से आगे चल रही हैं।
Advertisement
Samastipur Election Result 2025: सबसे अधिक रोसड़ा सीट पर 29 राउंड में काउंटिंग
Samastipur Election Result 2025: समस्तीपुर जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों के वोटों की काउंटिंग की जा रही है। सबसे अधिक रोसड़ा सीट पर 29 राउंड में काउंटिंग होगी।
समस्तीपुर का समीकरण
मौजूदा विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने लगातार तीन बार जीत दर्ज करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। शाहीन ने साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) की प्रत्याशी अश्वमेध देवी को 4,714 वोटों के मामूली अंतर से हराया। मुकाबला बेहद करीबी रहा, जहां शाहीन को 41.21% और अश्वमेध देवी को 38.37% वोट मिले। लोजपा (LJP) के महेंद्र प्रधान तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें करीब 7.26% वोट हासिल हुए। 2010 से लगातार दर्ज कर रहे जीत 2015 में भी शाहीन ने भाजपा की रेणु कुमारी को करारी शिकस्त दी थी। उस समय उनकी जीत का अंतर 31,080 वोटों से अधिक था। 2010 में उन्होंने पहली बार JDU के रमानाथ ठाकुर को हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया था।
Advertisement
समस्तीपुर में 10 सीटों पर उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला