कहीं लाठियां चलीं तो कहीं ईंट-पत्थर, उम्मीदवारों को घेर कर दौड़ा कर पीटा... बंगाल में वोटिंग के बीच अचानक वॉर रूम क्यों पहुंचे अमित शाह?

पश्चिम बंगाल चुनाव में पहले चरण की वोटिंग के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वॉर रूम पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह दौरान उनके आधिकारिक शेड्यूल में नहीं था।

Follow : Google News Icon  
Amit Shah
Amit Shah | Image: X

पश्चिम बंगाल चुनाव में पहले चरण की वोटिंग के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वॉर रूम पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह दौरान उनके आधिकारिक शेड्यूल में नहीं था।  

हालांकि, बंगाल में वोटिंग के दौरान हुई भीषण हिंसा के बीच अमित शाह का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गृह मंत्री ने बंद कमरे में बैठकर वरिष्ठ नेताओं के साथ जमीनी हालातों पर चर्चा की।

कहीं लाठियां चलीं तो कहीं ईंट-पत्थर

मुर्शिदाबाद से कूच बिहार तक, और सिलीगुड़ी से मालदा तक, हर जगह से झड़पों, हमलों और डराने-धमकाने की खबरें लगातार आती रहीं। यह उसी हिंसक सिलसिले की पुरानी स्क्रिप्ट थी, जो अब इस राज्य के चुनावों की पहचान बन चुका है। दशकों से, बंगाल के चुनावों की एक दोहरी पहचान रही है: कागजों पर यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, तो जमीनी हकीकत में यह सड़कों पर लड़ी जाने वाली एक लड़ाई।

मुर्शिदाबाद में, बदमाशों ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के प्रमुख और रेजीनगर से उम्मीदवार हुमायूं कबीर की कार पर हमला कर दिया। लाठियों और ईंटों से लैस हमलावरों ने उनके वाहन पर हमला किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

BJP उम्‍मीदवार सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़कर पीटा

पश्चिम बंगाल के कुमारगंज में मतदान के दौरान बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने उनके बूथ पर पहुंचने के विरोध में हमला किया। घटना के दौरान वो एक व्यक्ति का पीछा करते भी दिखे, जिस पर पोलिंग एजेंट को अंदर नहीं जाने देने का आरोप था। मौके पर तनाव बढ़ गया, हालांकि सुरक्षाबलों ने स्थिति को नियंत्रित किया और उन्हें वहां से बाहर निकाला।

कूचबिहार के तूफानगंज इलाके में मतदान के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख वहां तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों ने मोर्चा संभाला। सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज कर और भीड़ को खदेड़कर स्थिति को तितर-बितर किया।

Advertisement

BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर हमला

आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने TMC पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही मैं कार में बैठी, किसी ने एक बड़े पत्थर से कार का शीशा तोड़ दिया।

उन्होंने कहा, आसनसोल के रहमत नगर में एक पोलिंग बूथ से बाहर निकलते समय, मेरी चलती कार पर पत्थर फेंका गया। यह बिल्कुल साफ है कि इसके पीछे किसका हाथ है। यह चुनाव को प्रभावित करने की एक कोशिश है। हमने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ेंः Assembly Election Voting Live: बंगाल में बदलाव के मूड में हैं लोग? बंपर वोटिंग के लिए निकली जनता तो तमिलनाडु में शांतिपूर्ण मतदान जारी

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड