LIVE BLOG

Assembly Election Voting: बंगाल में होगा बदलाव? जनता ने की बंपर वोटिंग, मतदान 91.78 फीसदी के पार

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में कुल 1478 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई। वहीं तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ। राज्य में 5.73 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल किया।

Assembly Election 2026
Assembly Election Voting | Image: ANI

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की एकमात्र चरण की वोटिंग आज गुरुवार को सुबह 7 बजे से शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चली। बंगाल के पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर 1478 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। वहीं, तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ। दोनों राज्यों में बंपर वोटिंग हुई है। सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हावड़ा में रोड किया शो

पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हावड़ा में रोड शो किया।  


बंगाल में रिकॉर्डतोड़ मतदान पर ममता बनर्जी का बयान

कोलकाता रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के रुझान से संकेत मिल रहा है कि तृणमूल कांग्रेस पहले से ही मजबूत स्थिति में है और जीत की ओर बढ़ रही है। 
 


Advertisement

शाम 5 बजे तक तमिलनाडु में 82.24 फीसदी मतदान

राज्य विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक तमिलनाडु में 82.24% मतदान हुआ। वहीं, पश्चिम बंगाल में 89.93% वोटिंग हुई है। 


पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी में मतदान केंद्र के पास जमा भीड़ को तितर-बितर किया गया

पश्चिम बंगाल: केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (CRPF) के जवानों ने एक मतदान केंद्र के पास जमा भीड़ को तितर-बितर कर दिया। लोगों को हटाने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया गया। यह घटना सिलीगुड़ी के डांगीपाड़ा इलाके में हुई। 


Advertisement

तमिलनाडु: चेन्नई में अभिनेता सूर्या और उनकी पत्नी ने डाला वोट

तमिलनाडु: चेन्नई में अभिनेता सूर्या और उनकी पत्नी, अभिनेत्री ज्योतिका ने डी नगर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।  


तमिलनाडु: BJP उम्मीदवार जीपीएस नागेंद्रन ने रघुनाथपुरम में किया मतदान

तमिलनाडु: रामनाथपुरम से भाजपा उम्मीदवार जीपीएस के. नागेंद्रन ने रघुनाथपुरम में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। 

 


पश्चिम बंगाल में भारी मतदान, दोपहर 3 बजे तक 78.77% वोटिंग; तमिलनाडु में 70% पार

पश्चिम बंगाल में भारी मतदान हो रहा है, दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, तमिलनाडु में 70 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हो चुकी है। 
 


पश्चिम बंगाल चुनाव: बरहमपुर में कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने डाला वोट

मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बरहमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने अपना वोट डाला। 


TMC ने बंगाल की माताओं का अधिकार छीना-PM मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "TMC और इन सारे दलों का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। कुछ दिन पहले संसद में जो कुछ हुआ आपने देखा है... भाजपा सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को 33% आरक्षण का प्रस्ताव लेकर संसद में आई थी लेकिन TMC ने इसके खिलाफ वोटिंग की। उन्होंने बंगाल की माताओं का अधिकार छीना... TMC ने यहां महिलाओं के सम्मान को जो ठेस पहुंचाई है उसका हिसाब आपका वोट करेगा।"


Assembly Election Voting Live: मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं- शत्रुघ्न सिन्हा

TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। वोटिंग के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "कोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहते हैं लेकिन असल में मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं... नागरिक होने के नाते मैं अपना कर्तव्य निभाने आया हूं, मैं अब आसनसोल का मतदाता हूं और मैं यहां मतदान करने आया हूं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। "


Assembly Election Voting Live: शिप्रा मजूमदार ने BJP के आरोपों को किया खारिज

TMC पार्षद शिप्रा मजूमदार ने कहा, "यह झूठ है, जो लोग वोट देने आ रहे हैं आप उनसे पूछिए मैंने उनसे कुछ कहा है या नहीं। मैं नियम जानती हूं, यहां किसी की पारिवारिक समस्या हुई है वे मुझे बता रहे थे, इसलिए मैं यहां खड़ी हूं... वोट देना सभी का लोकतांत्रितक अधिकार है, उसमें मैं क्यों दखल दूंगी।"


DMK ने पिछले 5 सालों में लोगों को धोखा दिया है- वनथी श्रीनिवासन

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा, "लोग बहुत उत्साहित हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान कर रही हैं, तमिलनाडु की महिलाएं यह समझ गई हैं कि DMK कैसे उनके लिए असुरक्षित हैं, हम बहुत आश्वस्त हैं कि तमिलनाडु की नारी शक्ति DMK को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी... मेरे निर्वाचन क्षेत्र में भी पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है, कल रात 2 बजे के बाद उन्होंने लोगों को कूपन दिया और वे लोगों को कह रहे हैं कि वे लोगों को सोने का सिक्का देंगे। DMK ने पिछले 5 सालों में लोगों को धोखा दिया है और वे अब भी लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। हम शिकायत कर रहे हैं, हमें लोगों पर विश्वास है कि वे NDA को जिताएंगे।"
 


Assembly Election Voting Live: TMC का खाता तक नहीं खुलेगा-PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "यहां तो TMC के विधायकों, मंत्रियों, लोकल नेताओं और इनके सिंडिकेट के खिलाफ इतना गुस्सा है कि कईं जिलों में TMC का खाता तक नहीं खुलेगा। मैं विश्वास से कहता हूं कि मैंने इस बार बंगाल में बहुत दौरा किया है और जो उत्साह देखा है इसलिए TMC का जाना निश्चित है।"


Assembly Election Voting Live: बीजेपी को प्रचंड जीत पक्की-PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "असम, केरलम और पुडुचेरी में भी मतदान संपन्न हुआ है वहां पर भी रिकॉर्ड मतदान हुआ है पहले भी हमने देखा है कि देश में जहां-जहां भारी मतदान हुआ है वहां बीजेपी को प्रचंड विजय मिली है।"


पुलिस ने मेरे समर्थकों को घर घुसकर मार- हुमायूं कबीर

आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, "नओदा पुलिस ने मेरे समर्थक के खिलाफ कार्रवाई की, उन्हें घर में घुसकर मारा, उनपर जो लाठीचार्ज किया यह नहीं होना चाहिए। चुनाव आयोग को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए... इन्हें थाने से हटाना चाहिए और नए अफसर को तैनात करना चाहिए। हम तब तक धरने पर बैठे रहेंगे... आम जनता को चुनाव में भाग लेने का हक है, लेकिन वे नहीं भाग ले पा रहे। उन्हें डराया, धमकाया जा रहा है। TMC वाले जो गुंडागर्दी कर रहे हैं उनके खिलाफ चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए, तभी हम धरने से उठेंगे।"


Assembly Election Voting Live: मतदान के बीच मुर्शिदाबाद में भारी बवाल

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | वीडियो मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की है, जहां TMC और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके जा रहे हैं। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल स्थिति को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।


जनता ममता बनर्जी को सबक सिखाएंगी- सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "मैं जब आ रहा था तब हमारी हिंदू शादीशुदा दीदी घर से आकर रोने लगी उन्होंने कहा कि अगर ममता दीदी आ गई तो हम खत्म हो जाएंगे... जनता, खासकर माता, बहन, दीदी ये लोग ममता बनर्जी को सबक सिखाएंगे और उनका सूपड़ा साफ करेंगे..."


Assembly Election Voting Live: अधीर रंजन चौधरी ने डाला वोट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बरहमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने लिपिका मेमोरियल गर्ल्स स्कूल मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान को लेकर उन्होंने कहा, "चुनाव अच्छा चल रहा है, सेंट्रल फोर्स अच्छा काम कर रही है। सब(हमारे सारे एजेंट) बूथ पर हैं।"


शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होना चाहिए- शंकर घोष

सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष ने कहा, "मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि लोग शांतिपूर्ण ढंग से अपने वोट डाल रहे हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें... मुझे ऐसी रिपोर्टें मिली हैं कि कुछ अनधिकृत गतिविधियां हो रही हैं; मुझे लगता है कि अब लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने दिया जाना चाहिए।"


Assembly Election Voting Live: क्रिकेटर आर अश्विन ने की जनता से ये अपील

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। अश्विन ने कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। मैंने यहां आकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, बाकी सबको भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। उम्मीद करता हूं कि जो भी सत्ता में आएंगे वे तमिलनाडु की स्थिति को बदलेंगे।" 


Assembly Election Voting Live: मुर्शिदाबाद में TMC- AUJP के बीच झड़प

TMC कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प हो गई। हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे हैं, जहां कल एक कच्चा बम फेंके जाने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने मोर्चा संभाला है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को शांत कराने की कोशिश जारी है।


Assembly Election Voting Live: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18 फीसदी वोटिंग

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के वोटिंग जारी है। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत आग गया है। 
सुबह 9 बजे तक तमिलनाडु में - 17.69% वोटिंग
पश्चिम बंगाल (पहला चरण) में- 18.76% वोटिंग


Assembly Election Voting Live: उदयनिधि स्टालिन की पत्नी ने लोगों से की ये अपील

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की पत्नी किरुथिगा उदयनिधि ने कहा, "बस बाहर निकलिए और वोट कीजिए। मैं पिछले 25 सालों से ऐसा कर रही हूं। मेरा बेटा पहली बार वोट डाल रहा है।"


Assembly Election Voting Live: CM स्टालिन ने डाला वोट

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और कोलाथुर से DMK उम्मीदवार एम के स्टालिन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई जो शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है।


Assembly Election Voting Live: TVK उम्मीदवार विजय ने डाला वोट

TVK प्रमुख और तिरुचिरापल्ली पूर्व तथा पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार विजय, चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है।


Assembly Election Voting Live: सुवेंदु अधिकारी ने डाला वोट

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से उनके खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।


कमल हासन ने बेटी श्रुति हासन के साथ की वोटिंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन अपनी बेटी और अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ अलवरपेट स्कूल में एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।


Assembly Election Voting Live: डी जयकुमार ने डाला वोट

 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए रॉयपुरम विधानसभा क्षेत्र से AIADMK उम्मीदवार डी जयकुमार ने एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।


जनता के आशीर्वाद से NDA करी जीत होगी-तमिलिसाई सौंदरराजन

मायलापुर से भाजपा उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा, "यह लोकतंत्र का उत्सव है और हर किसी को इस लोकतांत्रिक उत्सव में हिस्सा लेना चाहिए। मुझे बहुत खुशी है कि मैं एक उम्मीदवार हूं... तमिलनाडु की जनता के आशीर्वाद से यहां NDA ही जीतेगी..."


पीएम मोदी की बंगाल की महिला मतदाताओं से अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का पहला चरण आज हो रहा है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी ताकत के साथ हिस्सा लें। मैं विशेष रूप से अपने युवा साथियों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से अपील करता हूँ कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें।"


मतदान शांति से होना चाहिए- सुवेंदु अधिकारी

नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "...मैंने अपने क्षेत्र के सभी पोलिंग एजेंट से बात की है... शांति से मतदान होना चाहिए... मृतक वोटर, फर्जी वोटर और घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं तो ममता बनर्जी के जीतने की कोई संभावना नहीं है।"


बीरभूम में मतदान के लिए भारी भीड़

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। वीडियो बीरभूम लैबपुर विधानसभा क्षेत्र के बांकुल प्राइमरी स्कूल मतदान केंद्र से है। बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वोटिंग सेंटर पर पहुंचे है।


पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। बंगाल में पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर 1478 उम्मीदवार मैदान में हैं और 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करगें। वहीं तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है।

Published By:
 Rupam Kumari

पब्लिश्ड