'जैसे ही मैं कार में बैठी, किसी ने एक बड़े पत्थर से...', BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल के साथ ये क्या हो गया? TMC पर लगाया गंभीर आरोप

आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने TMC पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही मैं कार में बैठी, किसी ने एक बड़े पत्थर से कार का शीशा तोड़ दिया।

Follow : Google News Icon  
Agnimitra Paul
Agnimitra Paul | Image: ANI

आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने TMC पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही मैं कार में बैठी, किसी ने एक बड़े पत्थर से कार का शीशा तोड़ दिया।

उन्होंने आगे कहा, आसनसोल के रहमत नगर में एक पोलिंग बूथ से बाहर निकलते समय, मेरी चलती कार पर पत्थर फेंका गया। यह बिल्कुल साफ है कि इसके पीछे किसका हाथ है। यह चुनाव को प्रभावित करने की एक कोशिश है। हमने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

कौन हैं अग्निमित्रा पॉल?

अग्निमित्रा पॉल पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण सीट से जीत हासिल की थी और इस बार भी वे उसी सीट से मैदान में हैं। मतदान के दौरान हुई इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है। चुनाव आयोग और प्रशासन पहले चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, इसके बावजूद राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की घटनाएं लगातार रिपोर्ट हो रही हैं। हालांकि, हिंसा के बीच बंपर वोटिंग हो रही है। दोपहर 3 बजे तक पश्चिम बंगाल में 78.77 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट का मामला

मतदान के बीच कई जिलों से झड़प की खबरें आ रही है। मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई। तो  कुमारगंज में मतदान के दौरान बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया। ऐसे ही कई और जिलों में भी BJP और TMC के बीच झड़प और नोंकझोंक की खबरे सामने आई है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Assembly Election Voting Live: बंगाल में बदलाव के मूड में हैं लोग? बंपर वोटिंग के लिए निकली जनता तो तमिलनाडु में शांतिपूर्ण मतदान जारी

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड