Delhi Election Results Full List: हरीश खुराना, गोपाल राय, कैलाश गहलोत...दिल्ली में कौन हारा-कौन जीता, 70 सीटों के नतीजे यहां
Delhi Results: दिल्ली में बीजेपी ने 48 विधानसभा सीटों पर परचम लहराया है। दिल्ली में 62 सीट जीतने वाली आम आदमी पार्टी सिमटकर 22 सीटों पर आ गई है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Delhi Election Results 2025: दिल्ली की जनता ने अपना फैसला दे दिया है। 8 फरवरी, शनिवार को घोषित दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। 2013 के बाद ये पहला मौका है, जब आम आदमी पार्टी को विपक्ष में जनता ने बैठाया है। दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों ने आम आदमी पार्टी ही नहीं, बल्कि उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले मनीष सिसोदिया के राजनीतिक भविष्य पर काला दाग लगा दिया है। लगातार तीसरी बार कांग्रेस पार्टी भी शून्य पर आउट हो गई है और राहुल गांधी के खाते में एक और हार जुड़ चुकी है।
साल में 27 साल बाद ऐसा मौका आया है, जब भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला है। चुनाव आयोग के नतीजों के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी ने 48 विधानसभा सीटों पर परचम लहराया है। 2015 में 67 और उसके बाद 2020 में दिल्ली में 62 सीट जीतने वाली आम आदमी पार्टी सिमटकर 22 के संख्याबल पर आ गई है। हैरानी इस बात की है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज जैसे आम आदमी पार्टी के टॉप लीडर्स को दिल्ली की जनता ने इस बार नकारा है। बीजेपी से दुष्यंत गौतम जैसे दिग्गज भी हार चुके हैं तो कांग्रेस में संदीप दीक्षित और अलका लांबा जैसे नेताओं को कोई भाव नहीं मिला है। फिलहाल यहां दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर हारने और जीतने वाले उम्मीदवारों के नाम बताते हैं।
विधानसभा सीट | जीत | हार |
आदर्श नगर | राजकुमार भाटिया- बीजेपी | मुकेश गोयल- आप |
अंबेडकर नगर | अजय दत्त- आप | खुशीराम चुनार- बीजेपी |
बाबरपुर | गोपाल राय- आप | अनिल वशिष्ठ- बीजेपी |
बदरपुर | रामसिंह नेताजी- आप | नारायण दत्त शर्मा- बीजेपी |
बादली | दीपक चौधरी- बीजेपी | आजेश यादव- आप |
बल्लीमारान | इमरान हुसैन- आप | कमल बागड़ी- बीजेपी |
बवाना | रविंद्र कुमार- बीजेपी | जय भगवान- आप |
बिजवासन | कैलाश गहलोत- बीजेपी | सुरेंद्र भारद्वाज- आप |
बुराड़ी | संजीव झा- आप | शैलेंद्र कुमार (JDU) |
चांदनी चौक | पुनरदीप सिंह- आप | सतीश जैन- बीजेपी |
छतरपुर | करतार सिंह तंवर- बीजेपी | ब्रह्म सिंह तंवर- आप |
दिल्ली कैंट | वीरेंद्र कादियान- आप | भुवन भंवर- बीजेपी |
देवली | प्रेम कुमार चौहान- आप | दीपक तंवर (LJP) |
द्वारका | प्रद्युम्न राजपूत- बीजेपी | विनय मिश्रा- आप |
गांधी नगर | अरविंदर सिंह लवली- बीजेपी | नवीन चौधरी- आप |
घोंडा | अजय महावर- बीजेपी | गौरव शर्मा- आप |
गोकलपुर | सुरेंद्र कुमार- आप | प्रवीण निमेष- बीजेपी |
ग्रेटर कैलाश | शिखा राय- बीजेपी | सौरभ भारद्वाज- आप |
हरि नगर | श्याम शर्मा- बीजेपी | राज कुमारी ढिल्लों- आप |
जनकपुरी | आशीष सूद- बीजेपी | प्रवीण कुमार- आप |
जंगपुरा | तरविंदर सिंह मारवाह- बीजेपी | मनीष सिसोदिया- आप |
कालकाजी | आतिशी- आप | रमेश बिधूड़ी- बीजेपी |
करावल नगर | कपिल मिश्रा- बीजेपी | मनोज त्यागी- आप |
करोल बाग | विशेष रवि- आप | दुष्यंत गौतम- बीजेपी |
कस्तूरबा नगर | नीरज बसोया- बीजेपी | रमेश पहलवान- आप |
किराड़ी | अनिल झा- आप | बजरंग शुक्ला- बीजेपी |
कोंडली | कुलदीप कुमार- आप | प्रियंका गौतम- बीजेपी |
कृष्णानगर | अनिल गोयल- बीजेपी | विकास बग्गा- आप |
लक्ष्मी नगर | अभय वर्मा- बीजेपी | बीबी त्यागी- आप |
मादीपुर | उर्मिला कैलाश गंगवाल- बीजेपी | राखी बिड़ला- आप |
मालवीय नगर | सतीश उपाध्याय- बीजेपी | सोमनाथ भारती- आप |
मंगोलपुरी | राजकुमार चौहान- बीजेपी | राकेश जाटव- आप |
मटिया महल | मोहम्मद इकबाल- आप | दीप्ति इंदौरा- बीजेपी |
मटियाला | संदीप सहरावत- बीजेपी | सुमेश शौकीन- आप |
महरौली | गजेंद्र यादव- बीजेपी | महेंद्र चौधरी- आप |
मॉडल टाउन | अशोक गोयल- बीजेपी | अखिलेश पति त्रिपाठी- आप |
मोती नगर | हरीश खुराना- आप | शिवचरण गोयल- बीजेपी |
मुंडका | गजेंद्र दराल- बीजेपी | जसबीर कराला- आप |
मुस्तफाबाद | मोहन सिंह बिष्ट- बीजेपी | आदिल अहमद खान- आप |
नजफगढ़ | नीलम पहलवान- बीजेपी | सुरेंद्र यादव- आप |
नांगलोई-जाट | मनोज शौकीन- बीजेपी | रघुविंदर शौकीन- आप |
नरेला | राज करण खत्री- बीजेपी | दिनेश भारद्वाज- आप |
नई दिल्ली | प्रवेश वर्मा- बीजेपी | अरविंद केजरीवाल- आप |
ओखला | अमानतुल्लाह खान- आप | शफीउर रहमान खान- AIMIM |
पालम | कुलदीप सोलंकी- बीजेपी | जोगिंदर सोलंकी- आप |
पटेल नगर | परवेश रतन- आप | राजकुमार आनंद- बीजेपी |
पटपड़गंज | रवींद्र सिंह नेगी- बीजेपी | अवध ओझा- आप |
आरके पुरम | अनिल शर्मा- बीजेपी | प्रमिला तोशम- आप |
राजिंदर नगर | उमंग बजाज- बीजेपी | दुर्गेश पाठक- आप |
राजौरी गार्डन | मनजिंदर सिंह सिरसा- बीजेपी | धनवंती चंदेला- आप |
रिठाला | कुलवंत राणा- बीजेपी | मोहिंदर गोयल- आप |
रोहिणी | विजेंद्र गुप्ता- बीजेपी | प्रदीप मित्तल- आप |
रोहतास नगर | जितेंद्र महाजन- बीजेपी | सरिता सिंह- आप |
सदर बाजार | सोम दत्त- आप | मनोज जिंदल- बीजेपी |
संगम विहार | चंदन कुमार चौधरी- बीजेपी | दिनेश मोहनिया- आप |
सीलमपुर | जुबैर अहमद- आप | अनिल गौड़- बीजेपी |
सीमापुरी | वीर सिंह धींगान- आप | कुमारी रिंकू- बीजेपी |
शाहदरा | संजय गोयल- बीजेपी | जितेंद्र सिंह शंटी- आप |
शकूरबस्ती | करनैल सिंह- बीजेपी | सत्येंद्र जैन- आप |
शालीमार बाग | रेखा गुप्ता- बीजेपी | बंदना कुमारी- आप |
सुल्तानपुर माजरा | मुकेश सिंह अहलावत- आप | कर्म सिंह कर्मा- बीजेपी |
तिलक नगर | जरनैल सिंह- आप | श्वेता सैनी- बीजेपी |
तिमारपुर | सूर्य प्रकाश खत्री- बीजेपी | सुरेंद्र पाल- आप |
त्रि नगर | तिलक राम गुप्ता- बीजेपी | प्रीति तोमर- आप |
त्रिलोकपुरी | रविकांत उज्जैन- बीजेपी | अंजना परचा- आप |
तुगलकाबाद | सही राम- आप | रोहतास बिधूड़ी- बीजेपी |
उत्तम नगर | पवन शर्मा- बीजेपी | पोश बालियान-आप |
विकासपुरी | पंकज कुमार सिंह- बीजेपी | महेंद्र यादव- आप |
विश्वास नगर | ओम प्रकाश शर्मा- बीजेपी | दीपक सिंघला- आप |
वजीरपुर | पूनम शर्मा- बीजेपी | राजेश गुप्ता- आप |
यह भी पढ़ें: नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को करारी शिकस्त देने वाले प्रवेश वर्मा बनेंगे दिल्ली के नए CM? रेस में कौन-कौन नेता