Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 22:05 IST

Ganesh Puja: आखिर क्यों पूजे जाते हैं गणेश जी? क्या है इसका महत्व और घर में पूजा की विधि

Budhwar के दिन प्रथम पूजनीय भगवान गणेश की पूजा की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गणपति पूजन का महत्व क्या है और घर पूजा कैसे करें।

Reported by: Sadhna Mishra
Ganesha
क्यों की जाती है गणेश जी की पूजा | Image:shutterstock
Advertisement

Ganesh Ji Ki Puja Ka Mahatav Aur Vidhi: बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित किया गया है। इस दिन इनकी विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। किसी भी शुभ और मांगलिका कार्यों के साथ ही किसी भी पूजा पाठ में सर्वप्रथम गणपति बप्पा की आराधना की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गणेश जी की पूजा क्यों की जाती है और इसका महत्व क्या है। इसकी के साथ ही हम यह भी जानेंगे की इनकी पूजा घर में करने की विधि क्या है।

यह बात तो हर कोई जानता है कि बुधवार की पूजा और व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि गणेश जी (Ganesh Ji) की पूजा क्यों की जाती है? अगर नहीं जानते तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। दरअसल, मान्यता है कि बुधवार का व्रत (Budhwar Vrat) करने से धन-धान्य में कभी कमी नहीं आती है और व्यापार में वृद्धि होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि गणेश जी की पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Advertisement

गणेश जी की पूजा का क्या है महत्व? (Ganesh Puja Mahatav)

धार्मिक मान्यता के मुताबिक गणेश जी की पूजा का बहुत महत्व माना जाता है। कहते हैं इनकी पूजा करने से शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इसके साथ ही रोग दूर होते हैं, धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होता है। मान सम्मान में भी वृद्धि होती है। भगवान गणेश सभी प्रकार के दुखों का नाश भी करते हैं। बुधवार का दिन गणेश पूजा के लिए उत्तम माना गया है।

Advertisement

घर में कैसे करें गणेश जी की पूजा? (Ghar Me Kaise Kare Ganesh Puja)

  • बुधवार के दिन सुबह उठकर नहा-धोकर गणेश भगवान का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें।
  • इसके बाद घर के मंदिर में जाएं और गणेश जी का ध्यान लगाकर पूजा शुरू करें, अगर इस दिन व्रत रखना है तो विधि पूर्वक व्रत का संकल्प लें।
  • पूजा करते समय पूर्व या उत्तर की तरफ मुख करके बैठे।
  • इसके बादे गणेश जी को पुष्प, धूप, दीप, कपूर, रोली, मौली लाल, चंदन, मोदक आदि का चढ़ाएं।
  • गणेश जी को सूखा सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • इसके बाद गणेश चालीसा का पाठ करें और फिर भगवान गणेश की आरती करें।
  • पूजा में दुर्वा घास का प्रयोग अवश्य करें। गणेश जी दूर्वा घास चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं। 

यह भी पढ़ें… May Vrat Tyohar: खास होगा मई का महीना, अक्षय तृतीया से बुद्ध पूर्णिमा तक पड़ेंगे ये व्रत त्योहार

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published April 30th, 2024 at 22:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo