Advertisement

Updated April 28th, 2024 at 13:00 IST

Aaj Ka Rashifal: इस राशि के लिए इन्वेस्टमेंट के लिहाज से आज का दिन रहेगा शुभ! पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28th April: आज का दिन मीन, मकर राशि के लोगों के लिए खास होने वाला है जबकि तुला, वृषभ राशि वाले लोगों को आज के दिन थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

Reported by: Sakshi Bansal
Rashifal
आज का राशिफल | Image:freepik
Advertisement

Aaj Ka Rashifal 28th April: आज का दिन मीन, मकर राशि के लोगों के लिए खास होने वाला है जबकि तुला, वृषभ राशि वाले लोगों को आज के दिन थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

मेष राशि वाले लोगों का भाग्य आज 60% साथ देगा। आज के दिन सुबह से ही दोस्तों से अनबन हो सकती है इसलिए वैचारिक मतभेदों से बचें। मन में अशांति की स्थिति रहेगी। आज के दिन सावधान रहें और बेवजह किसी से झगड़ा ना करें।

Advertisement

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें और खानपान का ख्यान रखें। यात्रा करने से बचें। ऑफिस में गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। उधार लेने से बचें।

Advertisement

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

मिथुन राशि वाले लोग जल्दबाजी में कुछ काम ना करें। धैर्य से काम करेंगे तो किस्मत भी साथ देगी। विदेश से बिजनेस कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

Advertisement

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

शुभ रंग सफेद है। आज कर्क राशि वाले लोगों को धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान भी खूब होगा। सेहत का अच्छे से ध्यान रखें। आपको आज किसी वजह से अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

Advertisement

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज शुभ रंग गुलाबी है। खासतौर पर आज के दिन विचारों में मतभेद की स्थिति पैदा ना होने दें। आज विनम्रतापूर्वक किसी भी काम का शुभारंभ करें। किसी भी चीज को लेकर जल्दबाजी ना करें और सब्र बनाए रखें।

Advertisement

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज का दिन कन्या राशि वाले लोगों के लिए सही बीतेगा। पारिवारिक झगड़ों से आज के दिन आपको निजात मिल सकती है। आज के दिन भगवान गणेश का पूजन करके ही घर से निकलें। आज का दिन आपका शुभ होगा। 

Advertisement

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

अगर आपके घर में कोई पालतू पक्षी या जानवर है तो उसे भोजन कराकर घर से निकलें। ऐसा करने पर आपका आज का दिन शुभ जाएगा। किसी बाहरी इंसान के मामले में बीच में ना पड़ें वर्ना आप फंस सकते हैं। पैसों को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। 

Advertisement

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए आज के दिन उलझनें बढ़ेंगी। ऐसे में भगवान हनुमान का ध्यान करना जरूरी है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। घर से निकलते वक्त एक ग्लास पानी पीएं और घर के मंदिर में देवताओं को प्रणाम करके निकलें। आज का दिन शुभ रहेगा।

Advertisement

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

धनु राशि वाले लोग गौ माता को अन्न खिलाकर घर से निकलें। आज का दिन शुभ बीतेगा। अगर आपने कहीं पैसा निवेश किया है तो आज आपको नुकसान हो सकता है। सेहत का भी ध्यान रखना होगा। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

Advertisement

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आप अपने काम से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। परिवार में तनाव बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए शनिदेव का ध्यान करें। आज के दिन लड़ाई झगड़े से दूर रहें। 

Advertisement

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अपने गुस्से पर काबू रखें। आज किसी चीज में पैसे लगाएंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। बीच में फंसा हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। किसी से भी लड़ाई करने से बचें। 

Advertisement

मीन राशिफल (Pisces Horoscope) 

मीन राशि वाले लोग आज अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता आएगी और संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। साथ ही, आज आपके जान पहचान में किसी को संतान प्राप्ति भी हो सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Akshaya Tritiya 2024: 10 या 11 मई कब मनाई जाएगी अक्षय तृतीया? नोट कर लें सही डेट और पूजा का मुहूर्त

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published April 28th, 2024 at 12:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo