अपडेटेड 25 September 2025 at 11:24 IST
माथा पकड़ लेंगे चीन-पाकिस्तान, डिफेंस सिस्टम भी नहीं कर पाएगा ट्रैक... क्या है भारत का रेल लॉन्चर? जो दुश्मनों के गढ़ में मचा सकता है कोहराम
भारत ने आज 25 सितंबर को अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण करके दुनिया को एक बार फिर बेचैन कर दिया है।
- डिफेंस न्यूज
- 2 min read

भारत ने आज 25 सितंबर को अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण करके दुनिया को एक बार फिर बेचैन कर दिया है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने ये परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर टेस्ट रेंज से रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर के जरिए की है।
आपको बता दें कि ये मिसाइल 2000 किमी तक अचूक निशाना लगा सकती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने बयान में इसे राष्ट्रीय गौरव बताया है। आइए जानते हैं कि इस रेल लॉन्चर की खासियत क्या है।
क्या है रेल लॉन्चर?
रेल लॉन्चर एक स्पेशल ट्रेन जैसा सिस्टम है। यह रेल की पटरियों पर चलता है और इसमें मिसाइल को कैनिस्टर में बंद किया जाता है। इसके बाद इस ट्रेन के मूवमेंट के बीच ही मिसाइल दागी जा सकती है। आपको ये भी बता दें कि इस मिसाइल को पहले फिक्स्ड साइट या ट्रक से लॉन्च किया जाता था। हालांकि, अब पहली भारत भारतीय सेना ट्रेन के जरिए इस मिसाइल को दुश्मनों के गढ़ में दागेगी, जिससे दुश्मनों को चकमा देना आसान हो जाएगा।
रेल लॉन्चर की खासियत
- इसका रिएक्शन टाइम काफी कम होता है। ऐसे में मिसाइल को ट्रेन के रुकते ही दागा जा सकता है।
- ये मिसाइल दुश्मनों के गढ़ पर बिना किसी खतरे के सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है। यानी 2000 किमी की रेंज भी जो भी दुश्मन आए, यह मिसाइल उसे ठिकाने लगा सकती है।
- यह ट्रेन सामान्य कार्गो ट्रेन की तरह दिखते हैं। इसके कारण दुश्मन इसका पता नहीं लगा पाएंगे।
- अमेरिका, चीन, रूस और नॉर्थ कोरिया के बाद भारत पांचवां ऐसा देश है जिसके पास यह लॉन्चर है।
- इस ट्रेन के मूवमेंट के दौरान ही मिसाइल दागी जा सकती है। इसके पहले किसी लंबी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती।
- एक ट्रेन में कई मिसाइलें रखी जा सकती हैं, जो दुश्मनों की नींद उड़ा सकती है।
किन देशों के पास है ये सिस्टम?
- आरटी-23 मोलोडेट्स रूस का एक सिस्टम था। पहले तो ये पूरी तरह से काम करता था, लेकिन अब बंद हो चुका है।
- अमेरिका में रेल लॉन्चर से एलजीएम-118 पीसकीपर मिसाइल से जोड़ा गया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद इसे भी बंद कर दिया गया।
- उत्तर कोरिया ने 2021 में रेल मिसाइल टेस्ट किया था।
- चीन में ज्यातार ट्रक-बेस्ड मिसाइल लॉन्चर हैं। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, चीन में रेल लॉन्चर के लिए काम चालू है।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 25 September 2025 at 11:24 IST