Advertisement

Updated February 29th, 2024 at 11:01 IST

अखिलेश यादव CBI के सामने आज नहीं होंगे पेश, खनन घोटाले में बतौर गवाह पूछताछ के लिए मिला था समन

अवैध खनन मामले में CBI ने अखिलेश यादव को समन भेजा था और 29 फरवरी को पेश होने को कहा था। मगर सपा प्रमुख आज CBI के समक्ष पेश नहीं होंगे।

Reported by: Rupam Kumari
akhilesh yadav
अखिलेश यादव | Image:PTI/File
Advertisement

सपा के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुरुवार, 29 फरवरी को CBI के सामने पेश नहीं होंगे। अवैध खनन के मामले में उन्हें CBI ने समन भेजा गया है। लखनऊ कोर्ट ने अखिलेश को गुरुवार को CBI के सामने पेश होने को आदेश दिया था मगर जानकारी मिल रही है कि अखिलेश आज दिल्ली नहीं आएंगे।

उत्तर प्रदेश में अवैध खनन मामले में CBI ने सपा चीफ अखिलेश यादव को तलब किया है। अखिलेश यादव को गुरुवार, 29 फरवरी को CBI के सामने पेश होने को कहा गया था। उन्हें बतौर गवाह पेश होने को कहा गया है। केंद्रीय अन्वेषण एजेंसी (CBI) की ओर से इस संबंध में नोटिस दी गई थी। गुरुवार को दिल्ली में उन्हें CBI के सामने पेश होना था।

Advertisement

अखिलेश यादव को CBI का समन

अवैध माइनिंग केस में अखिलेश यादव को नोटिस भेजी गई थी। 160 CRPC के तहत अखिलेश को समन भेजा  गया है और 29 फरवरी को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। नोटिस में कहा गया है कि मामले से जुड़े कुछ सवालों के जवाब देने के लिए अखिलेश यादव को CBI के समक्ष उपस्थित होना होगा।

Advertisement

CBI के समक्ष पेश नहीं होंगे अखिलेश

बता दें कि 2012 से 2016 के बीच अखिलेश यादव जब राज्य के मुख्यमंत्री थे तब का ये अवैध खनन का मामला है। CBI ने अखिलेश यादव को रेत खनन से संबंधित उच्च न्यायालय द्वारा संदर्भित एक मामले में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा था। उन्हें 29 फरवरी को दिल्ली में CBI के समक्ष गवाह के रूप में जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था। मगर वो आज पेश नहीं होंगे।

Advertisement

CBI की ये पूछताछ ऐसे वक्त में होने वाली थी जब लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। ऐसे में सपा के मुखिया की मुश्किलें बढ़ सकती है। मगर CBI को भी अखिलेश के जवाब के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। इस मामले में अखिलेश की गवाही इसलिए भी अहम है क्योंकि जब अवैध खनन हुआ खनन विभाग अखिलेश यादव के पास ही था।

यह भी पढ़ें;संदेशखाली: TMC नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार, बंगाल पुलिस ने किया अरेस्ट

Advertisement

Published February 29th, 2024 at 10:21 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

7 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo