8th Pay Commission Update: जल्द ही लागू होगा 8वां वेतन, फिर 30 हजार पाने वाले सरकारी कर्मचारी को कितनी मिलेगी सैलरी? यहां समझिए
8th Pay Commission Update: 8वां वेतन आयोग लाखों सरकारी कर्मचारियों और रिटायर्ड लोगों के लिए संशोधित सैलरी स्ट्रक्चर और पेंशन की रूपरेखा तैयार करेगा।
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read

8th Pay Commission Update: भारत के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र सरकार ने कन्फर्म किया है कि उसे 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के संबंध में सुझाव मिले हैं। आपको बता दें कि वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी थी कि इस संबंध में ऑफिशियल नोटिफिकेशन उचित समय पर जारी किया जाएगा।
जनवरी 2025 में शुरुआती घोषणा के बाद अब इसमें डेवलपमेंट की संभावना जताई जा रही है। औपचारिक रूप से गठित होने के बाद 8वीं सीपीसी लाखों सरकारी कर्मचारियों और रिटायर्ड लोगों के लिए संशोधित सैलरी स्ट्रक्चर और पेंशन की रूपरेखा तैयार करेगी। वित्त मंत्रालय के अनुसार, केंद्र इस मामले में गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और विभिन्न राज्य सरकारों सहित कई विभागों और मंत्रालयों के साथ बातचीत कर रहा है।
कब बनता है कमीशन?
महंगाई और अन्य बढ़ती कीमतों के अनुसार बेसिक सैलरी और पेंशन को एडजस्ट करने के लिए हर दस साल में केंद्रीय वेतन आयोग का गठन किया जाता है। सातवां वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था, और 10-वर्षीय चक्र के अनुसार, संशोधनों का अगला दौर 2024-25 के आसपास होने की उम्मीद थी।
फिटमेंट फैक्टर क्या होता है?
इस बार सैलरी में होने वाला संशोधन फिटमेंट फैक्टर नाम के एक प्रमुख मानदंड के जरिए होने की संभावना है, जिसका उपयोग संशोधित बेसिक सैलरी को कैलकुलेट करने के लिए किया जाता है। सातवें वेतन आयोग में यह आंकड़ा 2.57 था। अब जानकारों का अनुमान है कि आठवें वेतन आयोग में 1.92 से 2.86 के बीच एक नया फिटमेंट फैक्टर सुझाया जा सकता है। उदाहरण के लिए, 30,000 रुपये बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारी का मूल वेतन 2.57 फिटमेंट फैक्टर के साथ बढ़कर 77,100 रुपये हो सकता है। फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा होगा, वेतन में बढ़ोत्तरी उतनी ही ज्यादा होगी।
Advertisement
बढ़ने वाली सैलरी का अनुमान
ग्रेड पे 1900:
1.92 पर: नेट सैलरी ₹65,512
2.57 पर: नेट सैलरी ₹86,556
Advertisement
ग्रेड पे 2400:
1.92 पर: नेट सैलरी ₹86,743
2.57 पर: नेट सैलरी ₹1,14,975
ग्रेड पे 4600:
1.92 पर: नेट सैलरी ₹1,31,213
2.57 पर: नेट सैलरी ₹1,74,636
ग्रेड पे 7600:
1.92 पर: नेट सैलरी ₹1,82,092
2.57 पर: नेट सैलरी ₹2,41,519
ग्रेड पे 8900:
1.92 पर: नेट सैलरी ₹2,17,988
2.57 पर: नेट सैलरी ₹2,89,569
Disclaimer: (8वें वेतन आयोग के गठन के बाद बढ़ी हुई सैलरी में अंतर हो सकता है। इस आर्टिकल में केवल अनुमानित सैलरी बताई गई है। 8th Pay Commission लागू होने के बाद आपकी सैलरी इससे कम या ज्यादा भी हो सकती है।)