अपडेटेड 2 March 2025 at 09:57 IST
राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! 2 घंटे में आए 3 एयरक्राफ्ट... खदेड़ने के लिए अमेरिकी सेना को उतारने पड़े F-16 फाइटर
फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट के आसपास का एयरस्पेस नो-फ्लाई जोन घोषित है। इस तरह के उल्लंघनों को आमतौर पर बेहद गंभीर माना जाता है।
Donald Trump Florida: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में सेंधमारी ने अमेरिका सेना को भी हिलाकर रख दिया। कथित तौर पर तीन एयरक्राफ्ट ने फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट के ऊपर एयरस्पेस का उल्लंघन किया। हालांकि इसकी जानकारी जब अमेरिकी सेना को मिली तो आनन-फानन में उसे अपने फाइटर जेट उड़ाने लगे।
पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं के चलते फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट के आसपास का एयरस्पेस नो-फ्लाई जोन घोषित है। इस तरह के उल्लंघनों को आमतौर पर बेहद गंभीर माना जाता है और ये सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकते हैं। हालांकि उसके बावजूद डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट के ऊपर एयरस्पेस का उल्लंघन तब हुआ जब उस प्रतिबंधित क्षेत्र में एयरक्राफ्ट ने उड़ा भरी।
अलग-अलग टाइम पर रिसॉर्ट के ऊपर से गुजरे एयरक्राफ्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक घंटे के भीतर 3 बार एयरस्पेस का उल्लंघन हुआ। उल्लंघन सुबह 11:05 बजे, दोपहर 12:10 बजे और दोपहर 12:50 बजे एयरफ्राफ्ट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट के ऊपर से गुजरे। इसके चलते उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) को F-16 फाइटर जेट्स को उड़ाना पड़ा। रिपोर्ट में बताया गया कि फाइटर जेट्स ने फ्लेयर्स लगाए और एयरफ्राफ्ट को प्रतिबंधित एयरस्पेस से बाहर निकाला।
हाल के हफ्तों में कई बार एयरस्पेस का उल्लंघन
ये स्पष्ट नहीं है कि एयरक्राफ्ट पाम बीच एयरस्पेस में क्यों घुसे, हालांकि हाल के हफ्तों में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं। बताया जाता है कि फरवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मार-ए-लागो विजिट के समय 3 बार एयरस्पेस का उल्लंघन हुआ था। दो उल्लंघन 15 फरवरी को हुए, जबकि एक और उल्लंघन 17 फरवरी को राष्ट्रपति दिवस पर हुआ।
कैसी होती है अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा?
किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा 3 लेयर्स की होती है। राष्ट्रपति के सबसे करीब राष्ट्रपति के प्रोटेक्टिव डिविजन एजेंट होते हैं, उसके बाद सीक्रेट सर्विस एजेंट और फिर सुरक्षाबलों की टीम शामिल होती हैं। सीक्रेट सर्विस अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार प्रमुख एजेंसी है। विदेश दौरे के समय अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ सिक्योरिटी का पूरा काफिला रहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए विशेष रूप से डिजाइन और सुरक्षित वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 2 March 2025 at 09:57 IST