अपडेटेड 1 March 2025 at 13:19 IST

'अब जेलेंस्की तब ही वापस आए, जब...', तीखी नोकझोंक के बाद बोले ट्रंप, बिना डील साइन किए ही व्हाइट हाउस से निकले

इस बहस के बीच वो खनिज डील भी नहीं हो सकी, जिसके लिए जेलेंस्की अमेरिका गए थे। तनाव वाले माहौल के बीच संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी रद्द कर दिया गया।

Donald Trump, Volodymyr Zelenskyy
Donald Trump-Zelenskyy | Image: AP

Donald Trump - Zelenskyy Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच युद्ध को लेकर तीखी बहस हो गई। डोनाल्ड ट्रंप समझौता कराने के लिए जेलेंस्की की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान दोनों आपस में ही उलझ गए। जहां एक ओर ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए समझौता करने की बात कही। तो वहीं जेलेंस्की इसके लिए तैयार नहीं दिखे। इस दौरान दुनियाभर की मीडिया के सामने ही दोनों के बीच बात बिगड़ गई। इस बीच जिस डील के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति अमेरिका गए थे, वो भी नहीं हो सकी।

मीटिंग के दौरान ट्रंप ने कहा कि आप हमारी (अमेरिका की) वजह से आप सही-सलामत हैं। उन्होंने जेलेंस्की पर भड़ते हुए कहा कि आप तीसरे विश्वयुद्ध के लिए जुआ खेल रहे हैं, हम उससे सहमत नहीं हैं। वहीं, जेलेंस्की ने भी ट्रंप के सामने साफ शब्दों में कहा कि वह रूस के साथ कोई युद्धविराम नहीं मानेंगे। पुतिन पहले भी कई बार इसका उल्लंघन कर चुके हैं।

क्यों आपस में भिड़ गए जेलेंस्की और ट्रंप? 

यूक्रेनी राष्ट्रपति मिनिरियल डील के लिए अमेरिका पहुंचे थे। व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ जेलेंस्की और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स समेत ट्रंप के अन्य कैबिनेट मंत्री मीडिया के सामने डील पर चर्चा से पहले आम बातचीत कर रहे थे। इस बीच ही रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने और युद्धविराम के समझौते को लेकर ट्रंप और जेलेंस्की में तीखी नोंकझोक शुरू हो गई।

जहां दोनों नेताओं के बीच इस मीटिंग के दौरान जेलेंस्की युद्ध को लेकर अपने दावे कर रहे थे। वहीं ट्रंप ने अपने तेवर दिखाए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके लिए रूस और यूक्रेन दोनों देश बराबर हैं। युद्ध रोकना ही पड़ेगा, नहीं तो तीसरा युद्ध हो जाएगा। ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि आप बड़ी मुसीबत में हैं। आप यह जीत नहीं पाएंगे।

Advertisement

पुतिन ने 25 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया- जेलेंस्की

तो इस पर यूक्रेनी राष्ट्रपति ने जंग में मजबूती से टिके होने की बात कही और इसके लिए अमेरिका को धन्यवाद भी कहा। उन्होंने कहा कि हमें केवल युद्ध विराम की जरूरत नहीं है। पहले भी ऐसा किया है। पुतिन ने 25 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है, जिसमें आपके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भी ये हुआ।

ट्रंप ने जेलेंस्की पर भड़कते हुए कहा कि इस समय आपके पास कोई कार्ड नहीं है। आप तीसरे विश्व युद्ध के साथ जुआ खेल रहे हैं। ट्रंप-जेलेंस्की के बीच तीखी बहस में कूदते हुए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि जेलेंस्की आप अमेरिका का अपमान कर रहे हैं।  

Advertisement

नहीं हुए खनिज डील पर साइन, PC भी रद्द

इस बहस के बीच वो खनिज डील भी नहीं हो सकी, जिसके लिए जेलेंस्की अमेरिका गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बहस के बाद ट्रंप और जेलेंस्की अलग-अलग कमरों में चले गए थे। ट्रंप ने यूक्रेनियों को ओवल ऑफिस से बाहर जाने को कहा। जिसका यूक्रेन की ओर से विरोध किया गया और कहा कि वह वार्ता को जारी रखना चाहते थे। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बातचीत के लिए मना कर दिया गया है। तनाव वाले माहौल के बीच संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी रद्द कर दिया गया।

बैठक के बाद बोले ट्रंप- अभी शांति के लिए तैयार नहीं जेलेंस्की

वहीं, बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को सोशल मीडिया के जरिए संदेश दिया कि वह अब तभी वापस आए, जब शांति के लिए तैयार हो। उन्होंने एक्स पर लिखा कि व्हाइट हाउस में हमारी बहुत सार्थक बैठक हुई। इस दौरान जो बहुत कुछ सीखा गया, जिसे इस तरह की बातचीत के बिना कभी नहीं समझा जा सकता था। मैंने यह तय किया है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की अभी शांति के लिए तैयार नहीं हैं, अगर अमेरिका इसमें शामिल है। उन्होंने अमेरिका का अनादर किया। अब जेलेंस्की अमेरिका तभी वापस आ सकते हैं जब वह शांति के लिए तैयार हों। 

यह भी पढ़ें: 'Stupid President...', ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तीखी बहस, युद्ध को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति को अमेरिका का सख्त संदेश

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 1 March 2025 at 07:20 IST