'ईरान को जिनपिंग और पुतिन हथियार देते तो अच्छा नहीं होता, उनके लिए बहुत बुरा होता...', युद्ध के बीच अचानक रूस और चीन को क्यों धमकाने लगे ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ऐसा बयान जारी किया है, जो दिखने में चीन और रूस को दी जारी एक धमकी की तरह मालूम पड़ रही है।

US-Russia | Image: AP/File

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ऐसा बयान जारी किया है, जो दिखने में चीन और रूस को दी जारी एक धमकी की तरह मालूम पड़ रहा है। उन्होंने ईरान का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान के मामले में जिन दो बड़े देशों का अक्सर जिक्र किया जाता है, वे इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने ये भी सफाई दी कि वो यूक्रेन को हथियार नहीं देते, बल्कि नाटो देशों को देते हैं। ट्रंप के अनुसार, उन हथियारों का आगे क्या होता है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं होती।

ट्रंप ने क्या लिखा?

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "चीन के बीजिंग में हमारी हालिया मुलाकात में राष्ट्रपति शी ने मुझसे कहा कि वे किसी भी हालत में ईरान को हथियार नहीं देंगे और न ही बेचेंगे और इस बात में चीनी कंपनियां भी शामिल हैं। हमारे रिश्तों को देखते हुए, मैं उनकी बात पर भरोसा करता हूं। इसके अलावा, मैं उन पर कई बड़े एहसान भी कर रहा हूं। इसी तरह, यूक्रेन में चल रही भयानक जंग के बावजूद (राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ भी रिश्ते वैसे ही बने हुए हैं), राष्ट्रपति पुतिन ने मुझसे कहा कि वे ईरान को हथियार नहीं बेचेंगे। वे समझते हैं कि मैं यूक्रेन को हथियार नहीं बेचता, बल्कि NATO देशों को बेचता हूं। वे पूरी कीमत चुकाते हैं, और उन हथियारों का आगे क्या होता है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं होती। इसलिए, मेरी राय में, ईरान के मामले में जिन दो बड़े देशों का अक्सर जिक्र किया जाता है, वे इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं। अगर वे ऐसा करते, तो यह उनके लिए बहुत बुरा होता। निश्चित रूप से यह उनके हित में नहीं होता।"

ये भी पढ़ेंः NTA ने अधिकारियों पर लिया बड़ा एक्शन, 47 अफसर बर्खास्त

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 24 July 2026 at 21:17 IST