ट्रंप-पुतिन की मीटिंग से पहले Su-30SM फाइटर जेट लापता! फिर गोला-बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट; यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर राजी होगा रूस?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज अलास्का में बैठक करने वाले हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज अलास्का में बैठक करने वाले हैं। इससे पहले रूस को एक बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि रूस का अत्याधुनिक Su-30SM फाइटर जेट काला सागर के पास गायब हो गया है।
आपको बता दें कि इस फाइटर जेट की कीमत करीब 415 करोड़ रुपये बताई जाती है। यूक्रेनी मीडिया के अनुसार, दो इंजन वाला, दो सीटों वाला यह विमान, जिसे हवा और जमीनी हमले दोनों के लिए डिजाइन किया गया था, कथित तौर पर अज्ञात कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
नौसेना ने क्या कहा?
नौसेना के अनुसार, यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों ने रेडियो कम्युनिकेशन को इंटरसेप्ट किया है जिससे विमान से संपर्क टूटने का संकेत मिला है। रूसी सेना ने खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है और कथित तौर पर समुद्र की सतह पर मलबा देखा गया है। कीव ने कहा कि पायलट अभी भी लापता हैं।
जान लें कि यूक्रेन के ओडेसा ओब्लास्ट से 35 किलोमीटर (22 मील) दूर स्थित स्नेक आइलैंड पर रूसी सेना ने बड़े पैमाने पर आक्रमण के शुरुआती दिनों में ही कब्जा कर लिया था। इसके अलावा, रूस के रियाजान इलाके में एक गोला-बारूद फैक्ट्री में भी भीषण धमाके की सूचना मिली है।
आज होगी पुतिन-ट्रंप की मीटिंग
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस से निकल गए हैं, और आज उनकी मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होने वाली है। इस बैठक पर आज दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि माना जा रहा है कि इस बैठक से रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का कोई रास्ता निकलकर आएगा।
मीटिंग के लिए रवाना होने के कुछ मिनट पहले सोशल मीडिया पर ट्रंप की छोटी सी पोस्ट - "बड़ा दांव!" - ने उम्मीदें और धड़कनें दोनों बढ़ा दी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति एंकोरेज स्थित अमेरिकी एयरबेस पर उतरेंगे, जिसके तुरंत बाद राष्ट्रपति पुतिन भी उतरेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप के साथ कोई भी बातचीत होने से पहले ही कीव इसे मास्को की जीत के रूप में देख रहा है, क्योंकि जेलेंस्की का मानना है कि यूक्रेन को शामिल किए बिना रूस-यूक्रेन युद्ध पर कोई भी बैठक तर्कहीन है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 15 August 2025 at 19:34 IST