पाकिस्तान बॉर्डर के पास अमेरिका का बड़ा हमला, चाबहार समेत इन इलाकों में मचाई तबाही; ईरान बोला- भयंकर अटैक के लिए तैयार रहो

मंगलवार को लगातार चौथी बार अमेरिका ने ईरान पर हमले किए। इस ऑपरेशन में ज्यादातर हमले ईरान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान पर किए गए, जो पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है।

प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Reuters

मंगलवार को लगातार चौथी बार अमेरिका ने ईरान पर हमले किए। इस ऑपरेशन में ज्यादातर हमले ईरान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान पर किए गए, जो पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने सिस्तान और बलूचिस्तान पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन के जनसंपर्क विभाग के हवाले से बताया कि प्रांत के चाबहार में समुद्री ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर पर अमेरिकी हमले में नुकसान हुआ है। इस कंट्रोल टावर का इस्तेमाल मुख्य रूप से समुद्र में मछुआरों के लिए खोज और बचाव कार्यों के साथ-साथ समुद्री व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है।

बांपुर के एक सैन्य अड्डे पर 13 मिसाइलें दागीं

ओमान की खाड़ी के उत्तरी तट पर स्थित चाबहार पर युद्ध की शुरुआत में हमला हुआ था, लेकिन सीजफायर टूटने के बाद से यह एक प्रमुख निशाना बन गया है। यह बंदरगाह 'टिस' नाम के ऐतिहासिक गांव के पास है, जहां कम से कम 2500 ईसा पूर्व के पुरातात्विक अवशेष मिलते हैं। आसपास के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत को भी सुन्नी बलूच उग्रवादी समूहों के कई सालों से चल रहे विद्रोह का सामना करना पड़ा है।

IRNA की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार तड़के अमेरिका ने सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में ही स्थित बांपुर के एक सैन्य अड्डे पर 13 मिसाइलें दागीं। इस हमले में ईरान के सात सैन्यकर्मी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

रात भर में सात घंटे तक हमले किए

IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक, फारस की खाड़ी में स्थित बंदर अब्बास बंदरगाह शहर और हेंगाम द्वीप पर भी धमाकों की आवाज सुनी गई। अर्ध-सरकारी मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार, होर्मुज जके प्रवेश द्वार पर स्थित सिरिक शहर के निवासियों ने दूर से कई धमाकों की आवाज सुनी।

कुल मिलाकर, अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने रात भर में सात घंटे तक हमले किए, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य और तटीय इलाकों के पास दर्जनों सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

ये भी पढ़ेंः नोएडा के ममूरा में भीषण आग, 2 लोगों की मौत

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 15 July 2026 at 15:47 IST