नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग से अफरा-तफरी, 2 लोगों की मौत, कई परिवार फंसे; CM योगी ने लिया संज्ञान

नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र के मामूरा गांव में एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग तेजी से मकान में फैलने से करीब 50 परिवार फंस गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
noida mamura massive fire
नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग से अफरा-तफरी, 2 लोगों की मौत की खबर, कई परिवार फंसे; CM योगी ने लिया संज्ञान | Image: Video Grab

नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र के मामूरा गांव में एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग तेजी से मकान में फैलने से करीब 50 परिवार फंस गए। फायर विभाग ने रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच के निर्देश दिए हैं।

घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें दिख रहा है कि दो इमारतों की छतों के बीच सीढ़ियां लगाई गई हैं। इन्हीं के सहारे लोगों को दूसरी बिल्डिंग में जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने बिल्डिंग मालिक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग को आग लगने की मुख्य वजह बताया गया है। आग से मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

CM योगी ने लिया संज्ञान

नोएडा के सेक्टर 66 में एक इमारत में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया।

Advertisement

प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, प्रो. केसी सिन्हा और बिट्टू सिंह समेत जनसुराज के कई दिग्गज नेता BJP में शामिल

 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड