बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, प्रो. केसी सिन्हा और बिट्टू सिंह समेत जनसुराज के कई दिग्गज नेता BJP में शामिल

बिहार के सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को बड़ा झटका लगा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prashant Kishor
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर | Image: Jan Suraaj/X

बिहार के सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को बड़ा झटका लगा है। राजधानी पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान जनसुराज पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

भाजपा में शामिल होने वालों में सबसे चर्चित नाम दीघा विधानसभा सीट से जनसुराज के पूर्व प्रत्याशी रहे बिट्टू सिंह का है। इसके अलावा जाने-माने शिक्षक और कुम्हरार विधानसभा सीट से जनसुराज के पूर्व प्रत्याशी रहे केसी सिन्हा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। दोनों नेताओं के साथ बड़ी संख्या में जनसुराज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान दीघा विधायक संजीव चौरसिया समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।

बांकीपुर और कुम्हरार के पूर्व प्रत्याशियों ने जॉइन की बीजेपी

बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में बिट्टू सिंह और केसी सिन्हा का नाम सबसे अहम है। ये दोनों नेता अपने-अपने क्षेत्रों (बांकीपुर और कुम्हरार) में जनसुराज का मुख्य चेहरा थे और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतर चुके थे। इन दोनों प्रमुख चेहरों के अचानक भाजपा में चले जाने से जनसुराज का सांगठनिक ढांचा इन क्षेत्रों में कमजोर हुआ है।

Advertisement

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के आने से भाजपा मजबूत

बांकीपुर और कुम्हरार के जनसुराज कार्यकर्ताओं की एक बड़ी फौज भी भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बन गई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन जमीनी कार्यकर्ताओं के आने से चुनाव में बीजेपी को बूथ स्तर पर अतिरिक्त मजबूती मिलेगी, जबकि प्रशांत किशोर की पार्टी को इन क्षेत्रों में नए सिरे से अपनी रणनीति तैयार करनी होगी।

Advertisement

प्रो. केसी सिन्‍हा के बारे में जानिए

प्रो. सिन्‍हा का जन्‍म बिहार के भोजपुर जिले में हुआ था। वहीं से प्राथम‍िक शिक्षा लेने के बाद बीएससी और एमएससी की। दोनों में गोल्‍ड मेडलिस्‍ट रहे। इसके बाद पटना साइंस कॉलेज में गण‍ित के प्रोफेसर बने। प्रो. केसी सिन्हा लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते हैं। गणित विषय पर उनकी कई पुस्तकें देशभर के विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय हैं।

करीब 70 से ज्‍यादा क‍िताबें वे लिख चुके हैं। बिहार समेत अन्य राज्यों के प्रतियोगी परीक्षार्थियों और छात्रों के बीच उनका व्यापक प्रभाव माना जाता है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्‍होंने जन सुराज की सदस्‍यता ली थी।

2025 में जन सुराज के टिकट पर लड़ा था चुनाव

वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रो. केसी सिन्हा ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के टिकट पर पटना की कुम्हरार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, त्रिकोणीय मुकाबले में उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली और वे तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार संजय कुमार ने जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्‍याशी इंद्रदीप चंद्रवंशी थे। प्रो. सिन्‍हा को 15017 मत मिले थे। वे तीसरे स्‍थान पर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें- मुंबई के कोस्टल रोड टनल में धमाके के बाद कार में लगी आग, मची अफरातफरी; रास्‍ता बंद

 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड