ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है! अमेरिकी नागरिकों को मिडिल ईस्ट छोड़ने का आदेश, US स्टेट डिपार्मेंट ने कहा- वहां से तुरंत निकलो
अमेरिकी विदेश विभाग ने मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकियों को चेतावनी दी है कि वे वहां से निकलने पर विचार करें या हालात बिगड़ने पर निकलने के लिए तैयार रहें।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
अमेरिकी विदेश विभाग ने मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकियों को चेतावनी दी है कि वे वहां से निकलने पर विचार करें या हालात बिगड़ने पर निकलने के लिए तैयार रहें।
यह नई ट्रैवल वॉर्निंग ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, वॉशिंगटन इस वीकेंड ईरान पर नए हमले करने पर विचार कर रहा है और तेहरान उन देशों पर और हमले करने की धमकी दे रहा है जहां अमेरिकी मिलिट्री बेस हैं।
विदेश विभाग की चेतावनी
विदेश विभाग ने यह चेतावनी भी दोहराई कि इस इलाके में मौजूद लोगों को सावधानी और ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिए और फ्लाइट रद्द होने, समय-समय पर एयरस्पेस बंद होने और यात्रा में संभावित रुकावटों के लिए तैयार रहना चाहिए।"
एडवाइजरी में कहा गया है कि जो अमेरिकी नागरिक मिडिल ईस्ट की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस पर गंभीरता से दोबारा सोचना चाहिए।
इस वीकेंड होगा हमला?
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट दी कि राष्ट्रपति ट्रंप ने नए हमलों का निर्देश दिया है, जो इसी वीकेंड शुरू हो सकते हैं। साथ ही, उन्होंने तेहरान को चेतावनी दी कि अगर वह बातचीत में वापस नहीं आता है, तो उसे भारी मिलिट्री कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
शुक्रवार को कैंप डेविड में कैबिनेट मीटिंग को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ट्रंप ने जल्द होने वाले ऑपरेशन का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका उन पर बहुत जोरदार हमला करेगा और भरोसा जताया कि ईरान आखिरकार उस स्थिति में पहुंच जाएगा जहां वह इसे और बर्दाश्त नहीं कर पाएगा।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 1 August 2026 at 21:40 IST