अपडेटेड 7 March 2026 at 16:26 IST

'ट्रंप को पता है, कौन-किससे...', ईरान को रूस से मिल रही मदद के दावों पर अमेरिका का बयान, क्या पुतिन और US राष्ट्रपति होंगे आमने-सामने?

अमेरिकी मीडिया ने ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर एक बड़ा दावा किया था। अमेरिकी मीडिया ने लिखा था कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट और उसके मिलिट्री बेस पर हमला करने के लिए रूस ईरान को खुफिया जानकारियां मुहैया करा रहा है।

Donald Trump-Putin | Image: AP/File

अमेरिकी मीडिया ने ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर एक बड़ा दावा किया था। अमेरिकी मीडिया ने लिखा था कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट और उसके मिलिट्री बेस पर हमला करने के लिए रूस ईरान को खुफिया जानकारियां मुहैया करा रहा है। यह पहला संकेत था कि अमेरिका का एक और बड़ा दुश्मन, भले ही अप्रत्यक्ष रूप से, इस युद्ध में हिस्सा ले रहा है।

अब इस मामले में अमेरिका का भी बयान आया है। अमेरिकी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि ट्रंप को अच्छे से पता है कि कौन-किससे बात कर रहा है। आपको बता दें कि इस बयान के बाद ये सवाल तेजी से उठने लगे कि क्या ईरान युद्ध में अब डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन भी आमने-सामने होंगे?

रूस कर रहा ईरान की मदद?

अमेरिकी मीडिया ने लिखा था कि, "ईरान को मिलने वाली यह मदद, जिसके बारे में पहले रिपोर्ट नहीं किया गया था, यह इशारा करती है कि तेजी से बढ़ रहे इस झगड़े में अब अमेरिका के मुख्य न्यूक्लियर-आर्म्ड कॉम्पिटिटर में से एक शामिल है, जिसके पास बेहतरीन इंटेलिजेंस क्षमताएं हैं। शनिवार को लड़ाई शुरू होने के बाद से, रूस ने ईरान को अमेरिकी मिलिट्री एसेट्स, जिसमें वॉरशिप और एयरक्राफ्ट शामिल हैं, की लोकेशन बता दी है।

ईरान के राष्ट्रपति का आया बयान

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का कहना है कि देश की अस्थाई लीडरशिप काउंसिल इस बात पर सहमत हुई है कि अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं किया जाएगा या मिसाइलें लॉन्च नहीं की जाएंगी, जब तक कि ईरान पर हमला उन देशों से न हो।

उन्होंने अपने देश के कुछ हमलों के लिए ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और सीनियर मिलिट्री कमांडरों की मौत को जिम्मेदार ठहराया, और सरकारी टेलीविजन पर एक भाषण में कहा कि कुछ हमले इसलिए किए गए क्योंकि आर्म्ड फोर्सेज ने “स्वतंत्र रूप से काम किया।

पड़ोसी देशों को चेतावनी भी दी

पेजेशकियन ने ईरान के पड़ोसियों को चेतावनी दी कि वे "साम्राज्यवाद के टूल" न बनें। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान के बिना शर्त सरेंडर की अपील को भी खारिज कर दिया, और जवाब दिया कि अगर उन्हें लगता है कि हम बिना शर्त सरेंडर कर देंगे तो वे अपने सपने को कब्र में ले जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः ईरानी जहाज आइरिस डेना को लेकर विदेश मंत्री ने दी ये जानकारी

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 7 March 2026 at 16:26 IST