'ईरान की थी मुमताज, ईरानियों ने बनाया था ताजमहल', अमेरिका के विदेश मंत्री के भारत दौरे पर तेहरान बोला- इतिहास समझते तो फोटो नहीं खिंचवाते
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को अपनी पत्नी जेनेट डी. रूबियो के साथ आगरा में मशहूर ताजमहल का दौरा किया। इस दौरे के दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ थे।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को अपनी पत्नी जेनेट डी. रूबियो के साथ आगरा में मशहूर ताजमहल का दौरा किया। इस दौरे के दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ थे।
दुनिया के सात अजूबों में से एक, ताजमहल भारत आने वाले बड़े वैश्विक नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को लगातार अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। पिछले साल, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी पत्नी उषा वेंस और अपने बच्चों विवेक, मिराबेले और इवान के साथ इस स्मारक का दौरा किया था।
ईरान युद्ध में कन्फ्यूजन के बीच मार्को रूबियो के इस दौरे पर तेहरान भी करीब से नजर रख रहा है। ईरान ने एक पोस्ट के जरिए मार्को रूबियो और उनकी पत्नी की ताजमहल वाली फोटो पर कमेंट किया है।
ईरान ने क्या बोला?
हैदराबाद स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, "अगर रूबियो को इतिहास या वास्तुकला की जानकारी होती, तो वे यहां फोटो खिंचवाने के लिए पोज नहीं देते। यह स्मारक सम्राट की ईरानी पत्नी के प्रेम में बनवाया गया था, जिसे ईरानी वास्तुकारों की अद्भुत प्रतिभा से गढ़ा गया था, जबकि दूसरी ओर, आज उनकी सरकार ईरानी सभ्यता को मिटा देने की धमकी देती है और अन्य सभ्यताओं का अपमान करती है।"
ताजमहल पहुंचकर रूबियो और उनकी पत्नी ने खिंचवाई थी फोटो
काले सूट में रूबियो और ग्रे गाउन पहने जेनेट ने ताजमहल पहुंचकर इसकी तारीफ की थी। सुबह से पड़ रही गर्मी के कारण, ताज महल की अपनी पूरी यात्रा के दौरान दोनों ने धूप का चश्मा पहने रखा। इस जोड़े के साथ भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी थे, और उन्होंने अपने टूरिस्ट गाइड नितिन सिंह के साथ मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी, ताज महल के निर्माण, इसकी वास्तुकला में जड़े कीमती पत्थरों और कई अन्य विषयों पर चर्चा की।
इसके अलावा, अमेरिकी विदेश मंत्री और उनकी पत्नी ने 'डायना बेंच' पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं। राजदूत सर्जियो गोर ने भी विदेश मंत्री और उनकी पत्नी के बगल में बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं। इस अवसर के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 25 May 2026 at 19:43 IST