'अटैक करेंगे, बहुत जोरदार हमला करेंगे', ट्रंप ने रहस्यमयी 'पिकएक्स माउंटेन' पर तबाही मचाने की क्यों खाई कसम? ईरान बोला- अब 'महायुद्ध'...
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिका जल्द ही उस इलाके पर हमला करेगा, जहां ईरान के न्यूक्लियर साइट होने की चर्चा है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिका जल्द ही उस इलाके पर हमला करेगा, जहां ईरान के न्यूक्लियर साइट होने की चर्चा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान ने अपने सेंट्रीफ्यूज नतान्ज इलाके में पिकएक्स माउंटेन पर पहुंचा दिए हैं, तो उन्होंने जवाब में कहा, "शायद बहुत जल्द, और वे इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते।"
उन्होंने आगे कहा, "आम तौर पर मैं ऐसा नहीं कहता। अगर मुझे लगता कि वे इसके बारे में कुछ कर सकते हैं, तो मैं कभी ऐसा नहीं कहता, लेकिन हम बहुत जल्द उस इलाके पर हमला करेंगे, और बहुत जोरदार हमला करेंगे।"
आपको बता दें कि इस ऐलान के बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि अंडरग्राउंड न्यूक्लियर साइट पर हमला करने की ट्रंप की धमकी से क्षेत्रीय युद्ध फैल जाएगा।
क्या है पिकएक्स माउंटेन?
पिकएक्स माउंटेन देश के बीचों-बीच जमीन के बहुत नीचे बनी एक मजबूत सुरक्षा वाली जगह है। यह नतांज यूरेनियम-एनरिचमेंट फैसिलिटी से लगभग एक मील दक्षिण में है, जिस पर पहले अमेरिका और इजरायल ने बमबारी की थी। इस वजह से अमेरिका, इजरायल या किसी भी संभावित जमीनी हमले के लिए इसे निशाना बनाना मुश्किल है।
रहस्यमयी क्यों है ये माउंटेन?
इस फैसिलिटी का निर्माण 2020 में शुरू हुआ था। यह फैसिलिटी काफी हद तक रहस्य में डूबी हुई है। इसके कोई नक्शे या डिजाइन सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं, और विशेषज्ञ ज्यादातर सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण करके ही इसके बारे में जानकारी जुटाते हैं। ISIS ने हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा है कि इन तस्वीरों से पता चलता है कि इस फैसिलिटी में कई सुरंगों वाले कॉम्प्लेक्स और सुरक्षा का एक बड़ा घेरा है। साथ ही, इसके प्रवेश द्वारों को संभावित हवाई हमलों से बचाने के लिए कंक्रीट से मजबूत बनाया गया है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 22 July 2026 at 16:00 IST