G7 समिट में हिस्सा लेने पहुंचे PM मोदी, जॉर्जिया मेलोनी ने इस अंदाज में किया स्वागत

G7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए हैं।

G7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए हैं। इस दौरान इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने उनका खास अंदाज में स्वागत किया। जॉर्जिया मेलोनी अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ नजर आईं, तो PM मोदी ने भी गर्मजोशी के साथ उनके स्वागत का जवाब दिया।

PC: IANS

आपको बता दें कि G7 समिट से आई तस्वीर में नजर आ रहा है कि जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर भारतीय अंदाज में उनका अभिवादन किया। यह तस्वीर दुनिया के लिए भले ही आम हो, लेकिन विदेश में जाकर पीएम मोदी के भारतीय सभ्यता को उजागर करने के तरीके ने हर भारतीय के दिल को छू लिया।

PC: IANS

जेलेंस्की से मिलने के बाद PM मोदी का पोस्ट

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलने के बाद PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- 'राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बहुत सार्थक बैठक हुई। भारत यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक है। रूस के साथ जारी शत्रुता के संबंध में दोहराया कि भारत मानव-केंद्रित दृष्टिकोण में विश्वास करता है और मानता है कि शांति का रास्ता बातचीत और कूटनीति के माध्यम से है।'

PC: X/PM Modi

ऋषि सुनक से मिलकर क्या बोले मोदी?

ऋषि सुनक से मिलकर PM मोदी ने एक्स पर लिखा- 'इटली में पीएम ऋषि सुनक से मिलकर खुशी हुई। मैंने एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सेमीकंडक्टर, प्रौद्योगिकी और व्यापार जैसे क्षेत्रों में संबंधों को गहरा करने की काफी गुंजाइश है। हमने रक्षा क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करने पर भी बात की।'

फ्रांस के राष्ट्रपति से भी मिले PM मोदी

PC: X/PM Modi

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलकर PM मोदी ने कहा- 'मेरे मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बहुत अच्छी मुलाकात हुई। एक वर्ष में यह हमारी चौथी बैठक है, जो यह दर्शाती है कि हम मजबूत भारत-फ्रांस संबंधों को कितनी प्राथमिकता देते हैं। हमारी बातचीत में रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, एआई, ब्लू इकोनॉमी और कई अन्य विषयों पर चर्चा हुई। हमने इस बात पर भी चर्चा की कि युवाओं के बीच नवाचार और अनुसंधान को कैसे प्रोत्साहित किया जाए। मैंने उन्हें अगले महीने शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक की मेजबानी के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।'

ये भी पढ़ेंः स्वाति मालीवाल केस में विभव कुमार को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कितने दिन के लिए बढ़ी हिरासत

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 14 June 2024 at 18:07 IST