स्वाति मालीवाल केस में विभव कुमार को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कितने दिन के लिए बढ़ी हिरासत

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल केस में विभव कुमार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bibhav Kumar
Bibhav Kumar | Image: Republic

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल केस में विभव कुमार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जानकारी मिल रही है कि तीस हजारी कोर्ट ने विभव कुमार की न्यायिक हिरासत एक दिन के लिए बढ़ा दी है।

कल कोर्ट में फिजिकली पेशी

जानकारी मिल रही है कि विभव कुमार को कल तीस हजारी कोर्ट में फिजिकली पेश किया जाएगा। विभव की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद आज तीस हजारी कोर्ट में VC से पेश किया गया था।

विभव ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा

इससे पहले स्वाति मालीवाल केस में CM केजरीवाल के PA विभव कुमार ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। विभव ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर जमानत याचिका में स्वाति मालीवाल के आरोपों को मनगढ़ंत बताया है और जमानत की मांग की है।

याचिका में विभव कुमार ने इस पूरे मामले को मशीनरी के दुरुपयोग का क्लासिक मामला बताते हुए कहा है कि मालीवाल एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं। जमानत याचिका में  विभव ने कहा है कि मालीवाल के खिलाफ उनकी शिकायत की जांच नहीं की जा रही है। उसे पहले ही अनुचित कारावास का सामना करना पड़ा है और अब तक वह 25 दिनों से अधिक समय से हिरासत में है। मालिवाल की कथित चोटों को एमएलसी रिपोर्ट द्वारा झूठा बनाया गया है जो उनके बयान की पुष्टि नहीं करती है। विभव और मालीवाल दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन केवल मालीवाल के मामले की जांच की जा रही है क्योंकि वह एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और राज्यसभा सांसद हैं।  विभव द्वारा मालीवाल के खिलाफ दर्ज शिकायत पर कोई जांच नहीं की जा रही है। लगभग चार दिनों तक किसी भी मेडिकल जांच ना कराना  अपने आप में स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि न केवल पूरी घटना मनगढ़ंत है, बल्कि रिपोर्ट करने में देरी का कथित कारण भी मनगढ़ंत है। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः रॉड, धारदार चाकू, जानलेवा हथियार... स्वास्थ्य विभाग के अफसर के घर में घुसीं 5 महिलाएं; देखिए VIDEO

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड