Iran US War: दूसरे दौर की वार्ता से पहले माइंडगेम शुरू, राष्ट्रपति मसूद बोले- ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन किसी ने सरेंडर के लिए मजबूर किया तो...
ईरान युद्ध या अस्थिरता नहीं चाहता और उसने हमेशा विभिन्न देशों के साथ बातचीत और रचनात्मक जुड़ाव पर जोर दिया है। यह बात ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने आज राजधानी की आपातकालीन सेवाओं के दौरे के दौरान कही।
ईरान युद्ध या अस्थिरता नहीं चाहता और उसने हमेशा विभिन्न देशों के साथ बातचीत और रचनात्मक जुड़ाव पर जोर दिया है। यह बात ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने आज राजधानी की आपातकालीन सेवाओं के दौरे के दौरान कही।
अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी द्वारा जारी बयानों में पेजेशकियन ने कहा कि देश पर अपनी मर्जी थोपने या उसे आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करने का कोई भी प्रयास विफल होना तय है, और ईरानी राष्ट्र इस तरह के रवैये को कभी स्वीकार नहीं करेगा।
ट्रंप बोले- होर्मुज सबके लिए खुल गया...
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth पर पोस्ट कर कहा, "चीन इस बात से बहुत खुश है कि मैं होर्मुज जलडमरूमध्य को हमेशा के लिए खोल रहा हूं। मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूं और पूरी दुनिया के लिए भी। ऐसी स्थिति दोबारा कभी नहीं आएगी। उन्होंने (चीन) इस बात पर सहमति जताई है कि वे ईरान को हथियार नहीं भेजेंगे।"
उन्होंने आगे यह भी कहा कि जब मैं कुछ हफ्तों में वहां पहुंचूंगा, तो राष्ट्रपति शी मुझे गले लगाकर बहुत प्यार से मिलेंगे। हम मिलकर बहुत समझदारी से और बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। क्या यह लड़ाई-झगड़े से कहीं बेहतर नहीं है? लेकिन याद रखना, अगर जरूरत पड़ी तो हम लड़ने में भी बहुत माहिर हैं... किसी भी और से कहीं ज्यादा बेहतर।
'पर्शियन गल्फ, ओमान और लाल सागर में उतार देंगे सेना'
ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका उसके बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखता है, तो वह फारसी खाड़ी (पर्शियन गल्फ), ओमान सागर और लाल सागर में समुद्री यातायात को रोक सकता है।
अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'मेहर न्यूज एजेंसी' ने ईरान के 'खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर' के कमांडर मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही के हवाले से कहा है कि अगर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहती है और "ईरानी व्यापारिक जहाजों और तेल टैंकरों के लिए असुरक्षा पैदा करती है," तो ईरान फारसी खाड़ी, ओमान सागर और लाल सागर की नाकेबंदी कर सकता है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 15 April 2026 at 18:39 IST